The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • ssc chairman claims no paper leak since 2019 explains digital process for question paper set generation

SSC चेयरमैन का दावा- '2019 के बाद से कोई पेपर लीक नहीं हुआ,' वजह भी जान लीजिए

SSC चेयरमैन एस गोपालकृष्णन ने आगे कहा कि एसएससी एग्जाम के प्रश्न पत्र कोई देख नहीं सकता है. दरअसल 31 जुलाई को SSC एग्जाम में गड़बड़ी को लेकर DoPT ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन हुआ था.

Advertisement
SSC Chairman S Gopalakrishnan, SSC Chairman, SSC Exam, SSC protest
SSC चेयरमैन एस गोपालकृष्णन ने पेपर लीक पर बड़ा दावा किया. (तस्वीर- दी लल्लनटॉप)
pic
सचेंद्र प्रताप सिंह
9 अगस्त 2025 (अपडेटेड: 9 अगस्त 2025, 10:34 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की परीक्षाओं पर उठते विवाद के बीच SSC चेयरमैन एस गोपालकृष्णन ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने दी लल्लनटॉप के साथ बातचीत में कहा कि साल 2019 के बाद से SSC का कोई पेपर लीक नहीं हुआ. उनका कहना है कि सवाल डिजिटल प्रोसेस से तैयार होते हैं. परीक्षा शुरू होने से कुछ मिनट पहले ही एल्गोरिद्म के जरिए ऑटोमैटिक पेपर जेनरेट होता है. उनके मुताबिक, इस कारण टेस्ट से पहले कोई भी पेपर देख नहीं सकता है.

SSC के चेयरमैन एस गोपालकृष्णन ने बातचीत में कहा,

Image embed

उन्होंने आगे कहा,

Image embed

SSC चेयरमैन ने आगे कहा कि यही कारण है कि एसएससी एग्जाम में पेपर लीक की संभावना नहीं है. दरअसल  31 जुलाई को SSC एग्जाम में गड़बड़ी को लेकर DoPT ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन हुआ था. ये विरोध SSC सिलेक्शन पोस्ट फेज 13 (24 जुलाई से 1 अगस्त 2025 तक) के दौरान परीक्षाएं रद्द किए जाने को लेकर हुई थीं. प्रदर्शनकारियों ने परीक्षा केंद्रों की खराब व्यवस्था और कुछ जगहों पर अभ्यर्थियों के साथ दुर्व्यवहार के आरोप लगाए थे.

वीडियो: एग्जाम सेंटर, 'गड़बड़ी', प्रोटेस्ट... SSC चेयरमैन एस गोपालकृष्णन ने इंटरव्यू में सब बताया

Advertisement

Advertisement

()