The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Shashi Tharoor On Rahul Gandhi Support to Donald Trump Dead Economy Statement About India

'उनके बारे में नहीं बोलूंगा... ' शशि थरूर ने 'डेड इकॉनमी' पर लिया राहुल गांधी से अलग स्टैंड!

हाल की कुछ घटनाओं के बाद से, ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि Shashi Tharoor और उनकी पार्टी कांग्रेस के रिश्तों के बीच दरार पड़ गई है. खासकर, ऑपरेशन सिंदूर के मामले पर. थरूर ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर हर तरह से केंद्र सरकार का समर्थन किया है.

Advertisement
Shashi Tharoor differs with Rahul Gandhi
शशि थरूर और राहुल गांधी. (फाइल फोटो: PTI)
pic
रवि सुमन
3 अगस्त 2025 (अपडेटेड: 3 अगस्त 2025, 09:08 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने अपनी पार्टी के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को लेकर एक टिप्पणी की है, जिसकी खूब चर्चा है. दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत की अर्थव्यवस्था को ‘डेड इकॉनमी’ कहा था. बाद में राहुल गांधी ने ट्रंप के इस बयान का समर्थन किया और कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था को मोदी सरकार ने ‘डेड’ बना दिया है. शशि थरूर से राहुल गांधी के इसी बयान के बारे में पूछा गया था. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि ट्रंप के बयान का समर्थन करने के लिए राहुल के पास उनके अपने कारण हैं.

शशि थरूर ने संवाददाताओं से कहा,

Image embed

भारत और अमेरिका के रिश्तों पर उन्होंने कहा कि एक रणनीतिक और आर्थिक साझेदार के रूप में अमेरिका भारत के लिए महत्वपूर्ण है. क्योंकि भारत अमेरिका को लगभग 90 अरब अमेरिकी डॉलर (लगभग 7,84,826 करोड़ रुपये) मूल्य की वस्तुओं का निर्यात करता है. उन्होंने कहा,

Image embed

राहुल गांधी ने क्या कहा था?

पिछले दिनों डॉनल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ और अतिरिक्त पेनल्टी लगाने की घोषणा की. इसके बाद उन्होंने भारत और रूस को लेकर तीखी टिप्पणी की. उन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था को ‘डेड इकॉनमी’ कहा. बाद में जब ट्रंप के इस बयान पर राहुल गांधी की राय पूछी गई तो उन्होंने कहा,

Image embed

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, 

Image embed

ये भी पढ़ें: राहुल ने अरुण जेटली पर लगाए धमकाने के आरोप, उनके बेटे ने जवाब में लंबा पोस्ट लिख दिया

शशि थरूर और कांग्रेस पार्टी में मतभेद

हाल की कुछ घटनाओं के बाद से, ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि शशि थरूर और उनकी पार्टी कांग्रेस के रिश्तों के बीच दरार पड़ गई है. खासकर, ऑपरेशन सिंदूर के मामले पर. थरूर ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर हर तरह से केंद्र सरकार का समर्थन किया है. उन्होंने खुलकर कहा कि उनके लिए पार्टी से पहले देश है. सरकार ने उनको अमेरिका जाने वाले ‘ऑपरेशन सिंदूर प्रतिनिधिमंडल’ का प्रमुख बनाया, जिसे उन्होंने स्वीकार किया, जबकि उनकी पार्टी ने अपनी ओर से उन्हें नॉमिनेट नहीं किया था. 

वीडियो: राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप, कहा-'चुनाव आयोग वोट चोरी करवा रहा'

Advertisement

Advertisement

()