'अफसर करा रहे वोटों की चोरी... रिटायर भी हुए तो छोड़ेंगे नहीं', राहुल गांधी के EC पर बड़े आरोप
Rahul Gandhi ने चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि वोट चोरी हो रहे हैं और हमारे पास इसके ओपन एंड शट प्रूफ है. हमारे पास इसके पुख्ता प्रूफ हैं.

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi on ECI) ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग वोट चोरी में शामिल है और उनके पास इस बात के स्पष्ट सबूत हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि आयोग BJP के लिए ये काम कर रहा है.
बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर राहुल गांधी ने शुक्रवार, 1 अगस्त को मीडिया से बात की. उन्होंने कहा,
राहुल गांधी ने कहा कि उनके पास ओपन एंड शट प्रूफ हैं कि चुनाव आयोग वोट चोरी में शामिल है. आगे कहा,
ये भी पढ़ें: राहुल गांधी Vs ECI थम नहीं रहा, अब नेता प्रतिपक्ष बोले- 'कुछ छिपा नहीं रहे तो सबूत दो, टालना ठीक नहीं'
कांग्रेस नेता ने कहा कि मध्य प्रदेश चुनाव के दौरान उन्हें संदेह था और लोकसभा में भी संदेह था. आगे कहा,
इससे पहले भी राहुल गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान वोटों में धांधली का मुद्दा उठाया था. तब राहुल गांधी ने कहा था कि उनके साथ महाराष्ट्र चुनाव में धोखा हुआ है.
वीडियो: राहुल गांधी के सवाल पर क्या बोला इलेक्शन कमीशन?

.webp?width=60)

