रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया. यूपी की सियासत का वो नाम जिसका जिक्र होते हीकुंडा समेत पूरे प्रतापगढ़ जिले में खौफ पसर जाता है. और ये वक्त है यूपी विधानसभाचुनाव का. तो दी लल्लनटॉप के खास चुनावी शो 'जमघट' में इस बार बुलाया गया राजा भैयाको. हमारे संपादक सौरभ द्विवेदी ने राजा भैया से दो घंटे तक सवाल पूछे. इनमें कुंडाऔर पूरे प्रतापगढ़ जिले में उनके खौफ और चुनावी तैयारियों पर बात की गई. रघुराजप्रताप सिंह से पूछा गया, "2017 में यहां से जो भाजपा कैंडिडेट थे, उनसे हमारे साथीरिपोर्टर जब मिले तो उन्होंने कहा कि शाम को प्रचार नहीं करते हैं. अराजक तत्वदिक्कत पैदा कर रहे हैं. कुछ अराजक तत्वों ने हमला किया. तो रिपोर्टर ने कुरेत केपूछा कि उनके (राजा भैया) समर्थक, तो उन्होंने नाम भी नहीं लिया. उनसे पूछा गया किआपकी इनके खिलाफ क्या योजना है तो बार-बार वो मोदी जी की बात करते रहे." राजा भैया:ये तो अच्छी बात है. सौरभ द्विवेदी: ये कैसा खौफ है कि कोई लोकल चुनाव नहीं लड़पाता. कौशांबी के लोग यहां से टिकट पाते हैं. राजा भैया: देखिए, कोई प्रत्याशीप्रचार कर रहा है. मान लीजिए उसको कोई अराजक तत्व मिल गया, आपके पत्रकार ने कुरेतके पूछा कि वो अराजक तत्व राजा भैया का भेजा हुआ है, इस पर उन्होंने कुछ कहा है यानहीं कहा है तो ये तो अच्छी बात है. सौरभ द्विवेदी: नहीं हमने पूछा कि वो किसकासमर्थक था. राजा भैया: तो उन्होंने हमारा नाम नहीं लिया, यही तो आपने कहा. सौरभद्विवेदी: बिल्कुल उन्होंने किसी भी संदर्भ में आपका नाम नहीं लिया. राजा भैया: तोकोई होगा अराजक तत्व. अच्छा ये कहां है कि अराजक तत्व शाम को ही मिलते हैं, सुबह यादोपहर में नहीं मिल सकते. इसकी कोई परिभाषा थोड़े ही है कि शाम को ना निकला जाए,शाम को अराजक तत्व आ जाएंगे दोपहर तक नहीं आते हैं. ऐसा तो है नहीं. इसके बाद राजाभैया से पूछा गया कि क्या इस बार कुंडा में उनकी सीट फंसी हुई है और इसीलिए इस बारवे गठजोड़ की कोशिश में हैं. इस पर राजा भैया ने कहा कि उन्हें अपने कार्यकर्ता हरबार से ज्यादा उत्साहित लग रहे हैं, और नौजवान बढ़ी संख्या में जुड़कर ना सिर्फप्रचार में लगे हैं बल्कि संचालन भी कर रहे हैं. राजा भैया ने दावा किया कि हर बारकी तरह इस बार भी कुंडा अपना कीर्तिमान खुद ही तोड़ेगा. मतलब उनकी जीत का मार्जिनपिछली जीत से भी ज्यादा रहेगा.