The Lallantop

इंस्टा रील्स को टक्कर देने के लिए यूट्यूब ये जाबड़ फीचर ले आया है

ये फीचर अभी सिर्फ स्मार्टफोन्स में ही आया है.

Advertisement
post-main-image
यूट्यूब. (सांकेतिक इमेज)

यूट्यूब (YouTube) पर कॉन्टेन्ट बनाने वालों के लिए अच्छी खबर है. टेक दिग्गज ने नया फीचर लॉन्च किया है, जो उनको लाइव जाने में मदद करेगा. गो लाइव टुगेदर (Go live together) फीचर से कॉन्टेन्ट बनाने वालों को अपने गेस्ट को कार्यक्रम में बुलाने और उनके साथ लाइव करने में भी मदद मिलेगी. यूट्यूब ने एक ब्लॉग पोस्ट एक जरिए इस नए फीचर के बारे में जानकारी दी है. आइए देखते हैं, क्या निकाला गया है इस बार वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस के पिटारे से.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

यूट्यूब ने अपने ब्लॉग में कहा, 

इस फीचर को अभी कुछ सेलेक्टेड क्रिएटर्स के लिए रोल आउट किया गया है. हम जल्दी ही कई सारे क्रिएटर्स को इसके साथ जोड़ने की उम्मीद कर रहे हैं.

Advertisement

हाल फिलहाल के लिए गो लाइव टुगेदर सिर्फ स्मार्टफोन यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है, लेकिन जल्द ही इसके डेस्कटॉप वर्जन के आने की भी उम्मीद है. कयास लग रहे हैं कि नया फीचर यूट्यूब शॉर्ट्स को प्रमोट करने के लिए क्रिएटर्स को प्लेटफॉर्म से जोड़े रखने में मदद करेगा. आपकी जानकारी के लिए बता दें की इसी तरह का फीचर इंस्टाग्राम पर भी मौजूद है. इंस्टा कॉलेब नाम के फीचर से रील्स बनाने वाले के दूसरे के साथ अपना कॉन्टेन्ट शेयर कर सकते हैं.

Go live together फीचर की मदद से क्रिएटर्स लाइव स्ट्रीमिंग को शेड्यूल कर सकते हैं. अभी के लिए इस फीचर से सिर्फ एक मेहमान के साथ लाइव किया जा सकता है. अच्छी बात ये है की लाइव से जुड़ी हर एक्टिविटी को सिर्फ चैनल के मालिक ही देख पाएंगे. नए फीचर को एक्सेस करने के लिए आपको ये करना होगा.

# सबसे पहले अपने स्मार्टफोन पर यूट्यूब ओपन कीजिए.

Advertisement

# क्रीऐट + गो लाइव पर एक साथ टैप कीजिए.

# लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़े डिटेल्स डालिए जैसे सब्जेक्ट, थंबनेल, कौन-कौन देखेगा आदि.

# ओके करने के बाद अपने गेस्ट को इन्वाइट कीजिए. 

वीडियो: यूट्यूब प्रीमियम के बारे में कितना जानते हैं आप?

Advertisement