Xiaomi की चाय पियेंगे क्या? आप कहोगे टेक कंपनी चाय कब से बनाने लगी. हम कहेंगे आप जिस शाओमी को जानते हैं, वो उसका बहुत छोटा हिस्सा है. चीनी कंपनी टेक की दुनिया में जबर इलेक्ट्रिक कार से लेकर झाड़ू-कटके वाली मशीन और कंबल भी बनाती है. तो चाय बनाना उसके लिए कौन सा बड़ा काम है?
Xiaomi 17T Leica Lens के साथ लॉन्च, यूजर को कैमरा एक्सपर्ट बना देगा ये स्मार्टफोन
शाओमी ने Xiaomi 17T को Leica 5x पेरीस्कोप टेलीफोटो लेंस के साथ बाजार में उतारा है. 6500mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी और 67W हाइपर चार्ज वाले इस डिवाइस के 12GB + 256GB वेरियंट का दाम 59,999 रुपये है. 12GB + 512GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 64,999 रुपये रहने वाली है.


लंतरानी से इतर अपन बात करेंगे कंपनी के लेटेस्ट डिवाइस Xiaomi 17T की. 17 सीरीज का वो डिवाइस जिसमें कंपनी ने अलग से जूम लेंस दिया तो है मगर डिवाइस में लगाने के लिए नहीं बल्कि पेपरवेट बनाने के लिए.
शाओमी ने Xiaomi 17T को Leica 5x पेरीस्कोप टेलीफोटो लेंस के साथ बाजार में उतारा है. 6500mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी और 67W हाइपर चार्ज वाले इस डिवाइस के 12GB + 256GB वेरियंट का दाम 59,999 रुपये है. 12GB + 512GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 64,999 रुपये रहने वाली है.

Xiaomi 17T की सबसे बड़ी हाइलाइट इसका 5x पेरीस्कोप टेलीफोटो लेंस है जिसकी मदद से दूर झूमते हुए ऑब्जेक्ट की सटीक तस्वीर क्लिक की जा सकती है. अलग से कोई लेंस लगाने की जरूरत नहीं है. कंपनी ने इसके साथ कैमरा असेंबली में Leica Live Moment, Telemacro, Tele-portrait, Tele-stage जैसे कई जबरदस्त फीचर दिए हैं. डिवाइस में कंपनी ने जर्मन Leica के (Leica Summilux optical lens) साथ मिलकर 50 मेगापिक्सल के दो सेंसर और 12 मेगापिक्सल का एक सेंसर पीछू की तरफ लगाया है. रील बनाने के लिए सामने की तरफ 32MP का शूटर लगा हुआ है.

स्मार्टफोन कैमरे में अगर कैमरे का गेम किसी ने बदला है तो वो चीनी कंपनियां हैं. शाओमी, ओप्पो, वीवो ने फोटू के मामले में ऐप्पल और सैमसंग को बहुत पीछे छोड़ दिया है. लेकिन इसमें असली खेल तो Leica और Zeiss जैसी कंपनियों का है जो वाकई में इन कंपनियों के फोन के साथ जुगलबंदी करती हैं. Xiaomi 17T में भी Leica का कमाल नजर आता है. Leica Authentic look, Leica Vibrant look और Live moment जैसे फीचर्स तस्वीरों का स्केल एक लेवल अप करते हैं.

खिचक-खिचक करने का जुगाड़ अगर अच्छा होगा तो जाहिर सी बात है कि कैमरा खूब चलेगा. इसलिए कंपनी ने 6500mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी और 67W हाइपर चार्ज के साथ फिट की है. इसके साथ 50W PPS चार्जिंग का भी सपोर्ट है. माने मार्केट वाले चार्जर से भी फोन तेजी से चार्ज होगा. डिब्बे में चार्जर के साथ अच्छी क्वालिटी का कवर भी दिया है.

बड़ी बैटरी के बाद भी फोन की थिकनेस 8.17mm है इसलिए हाथ में वजनी नहीं लगता है. 6.59 का AMOLED डिस्प्ले 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आता है. एंड्रॉयड 16 के साथ Xiaomi HyperOS 3 भी है. इसकी वजह से स्क्रीन पर दिखने वाला Smart Island (Dynamic Island) अब वाकई काम का हो गया है. टैक्सी से लेकर खाने के ऑर्डर का स्टेटस लॉक स्क्रीन पर नजर आता है.
इतनी बात हमने चाय पीकर सॉरी Xiaomi 17T को कुछ दिन चलाकर बता दी. अब चाय वाकई में कड़क है या कच्ची है, वो रीव्यू के बाद पता चलेगा.
वीडियो: फेक सिग्नेचर विवाद में CID ने अभिषेक बनर्जी को तलब किया, आगे क्या होगा?





















