The Lallantop

WhatsApp ने दो नए फीचर देकर कई सारी मुश्किल दूर कर दी है!

तारीख पे तारीख का झंझट खत्म

Advertisement
post-main-image
वॉट्सऐप पर जुड़े दो नए फीचर (image-pexels)

WhatsApp ने अपने ऐप पर कुछ ऐसे फीचर जोड़ दिए हैं जिनके आने से यूज़र्स की दिक्कत दूर होगी. एक तरफ अब आपको ऐप पर मैसेज सर्च (Search by date) करने के लिए एक शानदार टूल मिल गया है तो दूसरी तरफ इमेज शेयर करना अब बेहद आसान होने वाला है. आपको लगेगा कि ये फीचर तो पहले से मौजूद है तो अब क्या नया आ गया. आप ठीक पकड़े, सर्च फीचर तो बहुत दिनों से है लेकिन उसमें तारीख का कोई जुगाड़ नहीं. बोले तो आप इमेज से लेकर डॉक्युमेंट्स सर्च तो कर सकते हैं लेकिन कीवर्ड की मदद से. नया फीचर आपको डेट के हिसाब मैसेज सर्च करने का ऑप्शन भी देगा. ये होगा कैसे? आइए आपको बताते हैं…

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
वॉट्सऐप पर तारीख पे तारीख

आज के जमाने में करोड़ों लोगों के बीच बातचीत का शायद सबसे बड़ा ठिकाना. बिला शक बहुत काम का ऐप है लेकिन एक पुरानी दिक्कत थी. किसी एक खास तारीख का कोई मैसेज पता करना हो तो मुश्किल होती थी. लगता है मेटा के मालिकाना हक वाले वॉट्सऐप को भी इसका अंदाजा था. इसलिए अब तारीख के हिसाब से भी मैसेज सर्च करने का फीचर आ गया है. आप एंड्रॉयड (Anroid) इस्तेमाल करते हैं या आईफोन (iPhone), चिंता कोनी. बस ऐप स्टोर या गूगल प्ले स्टोर से वॉट्सऐप अपडेट कर लीजिए. वर्जन है  23.1.75. अब सर्च कैसे होगा वो जान लीजिए.

# वॉट्सऐप चैट स्क्रीन में जिस कॉन्टेक्ट का मैसेज सर्च करना है उसके प्रोफाइल पर टैप कीजिए  

Advertisement

# सामने आडियो, वीडियो और सर्च के टैब नजर आएंगे  

# सर्च पर टैप करते ही स्क्रीन पर दायीं तरफ कैलेंडर का आइकन नजर आएगा

# अब अपने मन की तारीख चुनिए और 'Jump to date' पर जंप कर जाइए

Advertisement
वॉट्सऐप
पकड़ो और खींचो (Drag and Drop)

लैपटॉप और डेस्कटॉप इस्तेमाल करने वाले इस कमाल के फीचर से वाकिफ होंगे. ये अलग बात है कि विंडोज 11 में माइक्रोसॉफ्ट ने इस फीचर को बंद कर दिया है. इधर से फ़ाइल को पकड़ो और उधर दूसरे ऐप पर ड्रॉप कर दो. अब ऐसा आप वॉट्सऐप में भी कर पाएंगे. फोटो से लेकर वीडियो और डॉक्युमेंट्स तक सीधे ऐप पर ड्रॉप कर सकते हैं. आप चाहे फोटो ऐप में हों या फिर क्रोम पर. इमेज या दूसरी फ़ाइल को सेलेक्ट कीजिए और वॉट्सऐप पर लाकर ड्रॉप कर दीजिए. 

वॉट्सऐप

जैसे ही आप अपनी फ़ाइल को वॉट्सऐप चैट विंडो पर खींच कर लाएंगे, आपको एक प्लस का साइन दिखेगा. फ़ाइल पेस्ट हो जाएगी. 

वीडियो: क्या है ये प्रॉक्सी सर्वर जिससे बिना इंटरनेट के वॉट्सऐप चल रहा है?

Advertisement