The Lallantop

ऑक्सीमीटर न मिले तो ये 5 सस्ती स्मार्टवॉच कोविड मरीज़ों के लिए बहुत काम की हैं

इन वॉच का SpO2 सेन्सर खून में ऑक्सीजन का लेवल नापकर बताता है.

Advertisement
post-main-image
इन स्मार्टवॉच में Spo2 सेन्सर है जो कोविड मरीज़ों के लिए काम का है.
कोविड से संक्रमित लोगों के लिए खून में मौजूद ऑक्सीजन लेवल को नापना बहुत ज़रूरी है. खासतौर पर उन मरीज़ के लिए जिनका इलाज घर पर रहकर ही चल रहा है. ऑक्सीजन का लेवल 94% से नीचे नहीं होना चाहिए. अगर ये लेवल 94% के नीचे होता है तो डॉक्टर की सलाह पर मरीज़ को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ सकता है.
इसके साथ ही कोविड मरीज़ों को बताया गया है कि वो कमरे के अंदर ही 6 मिनट तक चहल-क़दमी करें. इस चहल क़दमी से पहले और बाद में अपने खून में ऑक्सीजन लेवल नापें. अगर इन दोनों रीडिंग में 4% से ज़्यादा का फ़र्क होता है तो अस्पताल में भर्ती होना पड़ सकता है.
खून में ऑक्सीजन की मात्रा Pulse oximeter नापता है. ये एक छोटी सी डिवाइस है जिसकी क़ीमत आमतौर पर 1500 रुपए से 2000 रुपए तक होती है. मगर फिलहाल इस डिवाइस के मिलने में भी कुछ लोगों को दिक्कत पेश आ रही है. कुछ जगह तो लोग ऑक्सीमीटर की कालाबाज़ारी भी कर रहे हैं. ऐसे में आप चाहें तो खून में ऑक्सीजन की मात्रा नापने वाली स्मार्टवॉच भी ले सकते हैं. इन घड़ियों में SpO2 सेन्सर लगा होता है जो ये काम करता है. हम ऐसी ही 5 स्मार्टवॉच के बारे में बता रहे हैं जो 5,000 रुपए के अंदर मिलती हैं. Boat Storm Boat Storm
ये है Boat Storm स्मार्टवॉच. (फ़ोटो: Amazon)

बोट की बनाई हुई स्टॉर्म स्मार्टवॉच सभी जरूरी फीचर के साथ आती है. ये उन स्मार्टवॉच में से एक है जिनमें SpO2 सेन्सर लगा हुआ है. इस स्मार्टवॉच की क़ीमत 2,499 रुपए है. Boat Storm में चौकोर 1.3-इंच की डिस्प्ले है, 5ATM वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग है (मतलब कि 50 मीटर गहराई में 10 मिनट तक सेफ़ रहेगी), नोटिफिकेशन सिस्टम है, दिल की धड़कन नापने वाला हार्ट रेट मॉनीटर है, नींद नापने वाला सिस्टम है और साथ ही स्पोर्ट्स और दूसरी ऐक्टिविटी भी नापी जा सकती है. Noise Colorfit Pro 3 Noise Colorfit Pro
ये है Noise Colorfit Pro स्मार्टवॉच (फ़ोटो: Amazon)

Noise ColorFit Pro 3 में 1.55-इंच की LCD डिस्प्ले है. स्मार्टवॉच 5ATM वाटर रेसिस्टेंट है और इसमें हार्ट रेट मॉनीटर सिस्टम के साथ-साथ खून में ऑक्सीजन नापने वाला SpO2 सेन्सर भी है. इस वक़्त इस स्मार्टवॉच की कीमत 4,499 रुपए है. Amazfit Bip U Pro Amazfit Bip U Pro
ये है Amazfit Bip U Pro स्मार्टवॉच (फ़ोटो: amazon)

Amazfit Bip U Pro की क़ीमत 4,999 रुपए है और इसमें भी खून में ऑक्सीजन नापने वाला SpO2 सेंसर मौजूद है. इसके अलावा घड़ी में हार्ट रेट मॉनिटरिंग सेंसर, स्लीप क्वालिटी एनालाइजर और लोकेशन जानने वाला GPS सिस्टम भी है. इसमें 1.43-इंच की डिस्प्ले है और 5 ATM वाटर-रेसिस्टेंट रेटिंग. Realme Watch S Realme Watch S
ये है Realme Watch S स्मार्टवॉच (फ़ोटो: Realme)

Realme Watch S में 1.3 इंच की गोल स्क्रीन है. इसकी क़ीमत 4,999 रुपए है. खून में ऑक्सीजन का लेवल नापने वाले SpO2 सेन्सर के साथ-साथ आपको और भी बहुत सारे फीचर इस घड़ी में मिलते हैं. इसमें हार्ट रेट मॉनीटर सिस्टम है, पानी के छींटों से बचाने वाली IP68 रेटिंग है, 100 से ज़्यादा वॉच फ़ेस हैं, नोटिफिकेशन सिस्टम है, 16 स्पोर्ट्स मोड हैं और 15 दिन की बैटरी है. Honor Watch ES Honor Watch Es
ये है Honor Watch Es स्मार्टवॉच (फ़ोटो: Amazon)

ये स्मार्टवॉच बड़ी ही हल्की है. इसमें 1.64-इंच की AMOLED स्क्रीन है जो गोल न होकर रेक्टैंगल शेप की है. इसमें GPS नहीं है मगर हार्ट रेट नापने के साथ-साथ खून में ऑक्सीजन नापने वाला SpO2 सेन्सर है. ये 5ATM वाटर रेसिस्टेंट भी है. इसकी कीमत इस वक़्त 4,999 रुपए है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement