The Lallantop

Galaxy S26 Ultra ऑर्डर तो नहीं कर दिया? पहले जोर-शोर से बताए गए फीचर्स का 'सच' तो जान लो

Galaxy S26 Ultra में कंपनी ने "Privacy Display" फीचर दिया है. इस फीचर के ऑन होने से आसपास में खड़े लोग आपके फोन में नहीं झांक पाएंगे. यही फीचर फोन की हाइलाइट है, लेकिन महज इसकी वजह से डिवाइस को खरीदने का सोच रहे तो पहले ये कुछ बातें जान लीजिए.

Advertisement
post-main-image
Galaxy S26 Ultra के बारे में ये बातें भी जान लीजिए

Samsung Galaxy S26 Ultra भारत में 1,39,999 रुपये में लॉन्च हो गया है. अगर आप भी इस फ्लैग्शिप डिवाइस को खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो पहले ये कुछ बातें जान लीजिए. आपको लग रहा होगा क्या हुआ, सीधे पॉइंट पर आ गए. अरे भईया स्टोरी का मीटर बिठाने बैठे और तब तक आपने प्री-ऑर्डर बुक कर दिया तो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# बैटरी का गेम : अब ये तो सभी को पता है कि सैमसंग ने पिछले कई सालों से बैटरी की क्षमता में कोई बदलाव नहीं किया है. दुनिया 10 हजार के पार है मगर सैमसंग 5000mAh का संग नहीं छोड़ रहा. बात ये भी नहीं है. कंपनी ने बताया कि फोन में वीडियो प्लेबैक पुराने फोन की तुलना में 1 घंटे ज्यादा मिलेगा. अब जरा वेबसाइट पर चलते हैं.

Galaxy S26 Ultra
Galaxy S26 Ultra

यहां आपको स्क्रीन पर 1 घंटे ज्यादा का प्लेबैक दिखेगा, मगर कोने में देखेंगे तो तुलना S24 Ultra से है. अब जरा इसे पिछले साल के S25 Ultra को सिलेक्ट कीजिए. ही ही ही… जीरो है जीरो. क्या मतलब है इस बात का. दो साल पुराने फोन से कौन तुलना करता है.

Advertisement
Galaxy S26 Ultra
Galaxy S26 Ultra

# S-Pen का Pain: गैलक्सी डिवाइस में S-Pen को कसम से लगता होगा कि उसका कोई माई-बाप नहीं है. S25 Ultra में पहले उसका ब्लूटूथ सपोर्ट हटाया गया. फिर S26 Ultra में इसको इस तरह से बनाया गया कि फोन में खोंसने से पहले ध्यान से एंगल मिलाना पड़े. अगर ऐसा नहीं किया तो पेन डिवाइस से बाहर निकला रहेगा. चलो जी, ये भी ठीक मगर अब - मुझे क्यों तोड़ा वाला - मीम याद कर लीजिए. Galaxy S26 Ultra में अगर आपने मैगसेफ़ वाला कवर लगाया तो असर पेन पर पड़ेगा. बताओ कहां कवर और कहां पेन. Pen को काफी Pain दे दिया है.

S-Pen का Pain
S-Pen का Pain

# कीमत का कैलकुलेशन : Galaxy S26 Ultra पिछले साल के फोन की तुलना में 10 हजार रुपये महंगा है. चलो कोई बात नहीं, क्योंकि रैम और स्टोरेज की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं. लेकिन इस साल प्री-बुकिंग पर कोई बैंक कैश बैक नहीं है. पुराने फोन से अपग्रेड करने पर कोई बोनस भी नहीं. पिछले साल के S25 Ultra की एक्सचेंज वैल्यू भी 52 हजार है जो एक साल पुराने फ्लैग्शिप के लिए कम लगती है. बाजार में इस फोन को अभी भी 70-80 हजार रुपये मिल जाएंगे. कहने का मतलब नए फोन की कीमत rewarding की जगह calculated ज्यादा लग रही है.

# Privacy Display: Galaxy S26 Ultra वो फीचर जिसे कंपनी बहुत बड़ा इनोवेशन बता रही है. ठीक बात क्योंकि इसके होने से कोई आपके फोन में तांक-झांक नहीं कर पाएगा. नॉर्मल मोड में काम भी ठीक तरीके से करता है, लेकिन डार्क मोड में ऑन होने पर स्क्रीन को ग्रे कर देता है. फोन के कलर फीके हो जाते हैं. अब इससे बचना है तो ब्राइटनेस को कम करना पड़ेगा. माने एक बटन चालू करने के लिए तीन बटन ऑफ करना पड़ेंगे. कैसे चलेगा काम.

Advertisement

कुल जमा बात यह है कि 1 लाख 40 हजार ज्यादा लग रहे हैं. अब जो आपके पैसों में काई लग रही या फिर आप सैमसंग 'पगलू' हैं तो अलग बात. वरना पिछले साल वाला Galaxy S25 Ultra बढ़िया डिवाइस है. ऑनलाइन मत लेना क्योंकि वहां महंगा मिलता है. ऑफ़लाइन मार्केट में आराम से 1 लाख का मिल जाएगा. 

वीडियो: AI Summit में शर्टलेस विरोध प्रदर्शन के बाद, दिल्ली पुलिस और हिमाचल पुलिस क्यों भिड़े?

Advertisement