The Lallantop

Raksha Bandhan 2023: 'तोहफा क्या दें' वाली उलझन फट से दूर करेंगे ये हाई टेक गिफ्ट्स

गिफ्ट ऐसे हैं कि भाई तो बहनों को दे ही सकते हैं, बहनें भी चाहें तो भाइयों को राखी के साथ ये तोहफे दे सकती हैं.

Advertisement
post-main-image
रक्षाबंधन के लिए टेक गिफ्ट्स. (बाईं तस्वीर Unsplash.com से ली गई है)

बहन-भाई के आपसी प्यार और लगाव से भरा रक्षाबंधन का त्योहार बस आने को है. बाजार में भी रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) की कोई कम धूम नहीं होती. लेकिन, बाजार की रौनक से भाइयों की एक उलझन दूर नहीं होती. बहनों को गिफ्ट देने की उलझन. अगर आप भी ऐसी उलझन में हैं, मतलब भाई होकर आपने अभी तक डिसाइड नहीं किया है कि बहना को क्या गिफ्ट करें तो हम आपकी मदद करते हैं. वैसे बहनों को भी कोई पाबंदी नहीं हैं. मतलब वो भी अपने भाइयों को गिफ्ट दे सकती हैं. हमने तो सिर्फ मीटर बिठाने के लिए पहली लाइन लिख दी है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
इंसटेंट कैमरा

दौर भले स्मार्टफोन पर फटाक से फोटो क्लिक करके झटाक से प्रीव्यू देखने का हो, लेकिन फोटो संजोकर रखने का क्रेज भी खत्म हुआ नहीं है. ऐसे में इंसटेंट कैमरा आपकी बहन के लिए सबसे अनोखा और अच्छा गिफ्ट होगा. त्योहार का दिन है और आपकी बहन पूरे मन से तैयार होंगी. ऐसे में तुरंत फोटो प्रिन्ट देने वाला कैमरा अलग ही फ़ील देगा. सबसे पहली तस्वीर अपनी बहन के साथ क्लिक करना मत भूलना.

raksha-bandhan-2023-these-high-tech-gifts-are-best-to-give-sisters-on-this-raksha-bandhan
इंसटेंट कैमरा (सांकेतिक तस्वीर)
Kindle

अगर आपकी बहन पढ़ाकू टाइप की हैं तो कुछ सोचने की जरूरत ही नहीं है. एमेजॉन किंडल तोहफे में दे सकते हैं. ये तोहफा आपकी बहन को बहुत पसंद आएगा. वह कहीं भी कभी भी अपनी पसंद की किताबों को डाउनलोड कर पढ़ सकती हैं.

Advertisement
raksha-bandhan-2023-these-high-tech-gifts-are-best-to-give-sisters-on-this-raksha-bandhan
Kindle 
स्मार्टवॉच या फिटनेस बैंड

आजकल यंगस्टर्स से लेकर हर उम्र में फिट रहने का खूब चस्का है. कोरोना के बाद तो इस ट्रेंड में कुछ ज्यादा ही तेजी आ गई है. ऐसे में एक स्मार्टवॉच या फिटनेस बैंड बढ़िया गिफ्ट हो सकता है. इनकी एक और खूबी होती है. हर बजट में ट्रेंडी डिजाइन में उपलब्ध होती हैं. जब आपकी बहन आपकी कलाई पर राखी बांधे तो आप भी गिफ्ट में उनकी कलाई पर एक स्मार्टवॉच बांध दीजिए. वैसे आजकल स्मार्ट रिंग भी चलन में हैं. भले इनके ऑप्शन कम हैं मगर ये अभी सबसे ज्यादा ट्रेंडी हैं.  

raksha-bandhan-2023-these-high-tech-gifts-are-best-to-give-sisters-on-this-raksha-bandhan
स्मार्टवॉच (सांकेतिक तस्वीर)
वायरलेस इयरबड्स

लंबी वायर वाले इयरफोन का जमाना अब पुराना हो गया है. गिफ्ट में इयरबड्स (Earbuds) देना एक बेहद अच्छा चुनाव है. यह कंफर्टेबल होते हैं, सफर या ऑफिस में बिना किसी का ध्यान खींचे इनसे गाना सुना जा सकता है और लेटकर फिल्म देखने पर भी इनकी वायर गर्दन या गले पर नहीं चुभती. खासकर ऑनलाइन क्लास या किसी तरह की एक्टिविटी के लिए वीडियो कॉल करने के लिए ये इयरबड्स अच्छे रहते हैं.

स्मार्ट स्पीकर्स

ब्लूटूथ स्पीकर्स को धरिए एक तरफ क्योंकि उनका दौर अब पुराना हो चुका है और वक्त स्मार्ट स्पीकर्स का है. ऐमजॉन एको डॉट या गूगल होम की बड़ी रेंज मार्केट में उपलब्ध है. स्मार्ट होम डिवाइसेज वॉयस असिस्टेंट फीचर के साथ आते हैं . इनसे कॉल करने से लेकर बत्ती जलाने का कमांड्स दे सकते हैं. मनपसंद गाने भी बजा सकते हैं तो सामान्य ज्ञान के सवालों के जवाब भी दे सकते हैं. 

Advertisement
raksha-bandhan-2023-these-high-tech-gifts-are-best-to-give-sisters-on-this-raksha-bandhan
स्मार्ट स्पीकर्स 

ये स्पीकर गिफ्ट करना भी अच्छा ऑप्शन हो सकता है.

वीडियो: Amazon और Flipkart बुरे फंसे, ऑनलाइन ड्रग्स बेचने पर पहुंच गया नोटिस, जानिए क्या हैं नियम?

Advertisement