The Lallantop

Paytm यूजर्स की नई मुसीबत, 29 फरवरी से पहले नया FASTag बनवा लें वर्ना...

NHAI ने आधिकारिक बैंकों की नई लिस्ट जारी की है. और इसमें Paytm Payments Bank का नाम नहीं है. इसका मतलब लगभग 2 करोड़ यूजर्स को नए फास्‍टैग बनवाने पड़ेंगे. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इससे जुड़ी जानकारी पोस्ट की है.

Advertisement
post-main-image
29 फरवरी के बाद Paytm FASTag किसी काम का नहीं रहेगा. (तस्वीर: बिजनेस टुडे)

Paytm और Paytm Payments Bank को लेकर रोज ही नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं. आज भी एक नई खबर सामने आई है जिसका वास्ता सड़क पर वाहन चलाने वालों से है. मतलब अगर आप भी कार चलाते हैं या फिर कोई दूसरा वाहन जिसमें फास्‍टैग (Paytm FASTag) लगा होता है तो आपको यकीनन दिक्कत होने वाली है. ऐसा इसलिए क्योंकि 29 फरवरी के बाद Paytm Payments Bank से जुड़े फास्‍टैग किसी काम के नहीं रहेंगे. आपको नया फास्‍टैग बनवाना होगा क्योंकि इस टैग का प्रबंधन देखने वाली संस्था NHAI ने आधिकारिक बैंकों की नई लिस्ट जारी की है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

और इसमें Paytm Payments Bank का नाम नहीं है. इसका मतलब लगभग 2 करोड़ यूजर्स को नए फास्‍टैग बनवाने पड़ेंगे. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने सोशल मीडिया प्लेटफ्रॉम एक्स पर इससे जुड़ी जानकारी पोस्ट की है.

Advertisement

अब क्या...

कुछ नहीं. जो आप Paytm से जुड़ा हुआ फास्‍टैग इस्तेमाल करते हैं तो उसको 29 फरवरी से पहले डीएक्टिवेट कीजिए, फिर सरेंडर. इसके लिए आपको ऐप के फास्‍टैग वाले सेक्शन में जाना होगा. इसके अलावा कोई चारा नहीं. काहे से भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से पेटीएम को राहत मिलती हुई नजर नहीं आ रही है. फिनटेक फर्म के फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने बीते दिनों वित्त मंत्रालय और RBI से इस मामले में पुनर्विचार करने का आग्रह किया था, लेकिन सोमवार 13 फरवरी 2024 को पेटीएम पर एक्शन को लेकर गवर्नर शक्तिकांत दास ने साफ इनकार करते हुए कहा कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ की गई कार्रवाई पर किसी भी तरह का पुनर्विचार नहीं किया जाएगा.  

Paytm FASTag

बताते चलें कि बीती 31 जनवरी को RBI ने पेटीएम की बैंकिंग शाखा Paytm Payments Bank की सेवाओं पर 29 फरवरी से बैन लगा दिया है. RBI ने बैंक से कस्‍टमर अकाउंट, वॉलेट, FASTags, NCMC कार्ड में डिपॉजिट, ट्रांजैक्‍शन, प्रीपेड और टॉप-अप को रोकने के लिए कहा है. इसके साथ ही 29 फरवरी 2024 के बाद से कोई भी नया ग्राहक बनाने पर प्रतिबंध लगाया है.

Advertisement

ये भी देखें: Modi सरकार ने Paytm Payments Bank पर क्या नया बताया?

इस प्रतिबंध के बाद से कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई. RBI के प्रतिबंध के बाद ठीक दूसरे दिन कंपनी के शेयर 20 फीसदी नीचे आ गए. अगले दिन भी ऐसा ही हुआ और सिर्फ दो दिनों के अंदर शेयरों में 36 फीसदी की बड़ी गिरावट देखी गई.

वीडियो: खर्चा पानी: Paytm पर अब क्या बड़ा अपडेट आया?

Advertisement