The Lallantop

लावा मोबाइल्स की नई Z-सीरीज़ के साथ कस्टमर खुद का स्मार्टफ़ोन बना सकते हैं; जानिए कैसे

लावा ने चार स्मार्टफ़ोन और एक फ़िटनेस ट्रैकर लॉन्च किया है.

Advertisement
post-main-image
लावा ने Z-सीरीज़ के साथ एक नई पारी की शुरुआत की है.
इंडियन कंपनी Lava Mobiles ने एक फ़िटनेस ट्रैकर के साथ Z-सीरीज़ नाम की एक नई स्मार्टफ़ोन लाइनअप लॉन्च की है. इसके साथ ही कंपनी ने एक MyZ नाम का एक अनोखा स्मार्टफ़ोन कस्टमाइजेशन सिस्टम भी चालू किया है, जहां लोग अपने मन-मुताबिक स्पेक्स चुनकर अपनी पसंद का स्मार्टफ़ोन ऑर्डर कर सकते हैं. लावा ने इसके साथ ही Zup नाम का एक अपग्रेड प्लान भी लॉन्च किया है. आइए सबके बारे में जानते हैं. Lava Z1: कीमत और स्पेक्स Lava Z1
ये है Lava Z1 स्मार्टफ़ोन. (फ़ोटो: Lava)

लावा Z1 एक एंट्री-लेवल स्मार्टफोन है. ये उन लोगों के लिए है जो फीचर फोन से अपग्रेड करके स्मार्टफ़ोन पर आना चाहते हैं. इसके स्पेक्स तो इतने अच्छे नहीं है मगर लावा का कहना है कि इनका डिवाइस हैंग नहीं होगा. लावा का ये भी कहना है कि इनके सारे Z-सीरीज़ फोन में मिलिटरी-ग्रेड प्रोटेक्शन है जो इनको टूटने से बचाएगा. लावा Z1 में 5-इंच की HD स्क्रीन है, मीडियाटेक हीलियो A20 प्रोसेसर है, 2GB रैम, 16GB इन्टर्नल स्टोरेज, 5MP का बैक कैमरा, 5MP का सेल्फ़ी कैमरा और 3100mAh बैटरी है. फोन की कीमत 5,499 रुपए है. Lava Z2, Z4, Z6: कीमत और स्पेक्स Lava Z6
ये हैं Lava Z4 और Lava Z6 स्मार्टफ़ोन. (फ़ोटो: Lava)

लावा Z2, Z4 और Z6 में 6.5-इंच की HD+ डिस्प्ले है, 5000mAh की बैटरी है और ये सारे फोन मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेसर पर काम करते हैं. लावा Z2 में 2GB रैम है, 32GB इन्टर्नल स्टोरेज है, 13MP+2MP का बैक कैमरा सेटअप है और सामने एक 8MP का सेल्फ़ी कैमरा है. इसकी कीमत 6,999 रुपए है
लावा Z4 और लावा Z6 में 13MP+2MP+5MP का बैक कैमरा सेटअप है और सामने एक 16MP का सेल्फ़ी कैमरा है. लावा Z4 4GB+64GB मॉडल में आता है जिसकी कीमत 8,999 रुपए है और Lava Z6 6GB+64GB मॉडल में आता है जिसकी कीमत 9,999 रुपए है. अपना खुद का स्मार्टफोन कैसे बनाना है? Myz Lava
लावा का MyZ कस्टम फोन प्रोग्राम. (फ़ोटो: YouTube/ Lava)

लावा का MyZ प्रोग्राम आपको अपनी पसंद का Z-सीरीज़ स्मार्टफ़ोन बनाने का मौका देता है. जब आप फ़्लिपकार्ट या ऐमज़ॉन पर फोन खरीदने जाते हैं तो वहां आप अपनी पसंद के रंग के साथ रैम और स्टोरेज का कॉम्बिनेशन चुनते हैं जिसके बाद उस मॉडल का रेट सामने लिखकर आता है और आप खरीदारी पूरी करते हैं. ऐसे ही यहां आप रंग, रैम, स्टोरेज, बैक कैमरा और सेल्फ़ी कैमरा चुनकर अपने फ़ोन को ऑर्डर कर सकते हैं. डिस्प्ले, प्रोसेसर, बैटरी और ऑपरेटिंग सिस्टम नहीं बदला जा सकता. 6.5-इंच HD+ स्क्रीन, मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेसर और 5000mAh बैटरी पहले से चुनी रहेंगी, आप बाकी की चीजें बदल सकते हैं
फोन बनाने के लिए आपको लावा मोबाइल्स की वेबसाइट पर जाकर MyZ वाले सेक्शन (https://www.lavamobiles.com/myz/
) में जाना होगा. लावा के हिसाब से आप बैक कैमरा में 13MP+2MP या 13MP+5MP+2MP चुन सकते हैं, फ्रन्ट कैमरा में 8MP या 16MP चुन सकते हैं, रैम को 2GB, 3GB, 4GB और 6GB में से चुन सकते हैं, स्टोरेज के लिए 32GB, 64GB और 128GB में से चुन सकते हैं और रंग में दो ऑप्शन हैं लाल और नीला.
Myz Lava Custom
इस तरह आप अलग-अलग स्पेक्स चुनकर इनको कंपेयर कर सकते हैं. (फ़ोटो: Lava website)

हालांकि जब हमने इनकी वेबसाइट पर कस्टम फोन चेक किया तो फ्रन्ट कैमरा में बस 16MP का ही ऑप्शन मिला और रैम में 2GB का ऑप्शन गायब था. फ़िर हमने हर कैटिगरी में टॉप के स्पेक्स चुने तो लावा Z6 स्मार्टफोन बन गया. 64GB स्टोरेज सेलेक्ट करने पर इसकी कीमत भी 9,999 रुपए रही. फ़िर हमने स्टोरेज को 128GB पर सेट किया तो कीमत 10,699 रुपए हो गई. Zup अपग्रेड प्लान क्या है? अगर आप लावा Z1 के अलावा कोई भी डिवाइस लेते हैं तो इसकी रैम और स्टोरेज को साल भर के अंदर बढ़वा सकते हैं. लावा के मुताबिक ये काम इनके सर्विस सेंटर पर हाथों-हाथ हो जाएगा. बस इसके लिए पहले से रीक्वेस्ट डालनी पड़ेगी. इसके लिए यूजर को रैम या स्टोरेज जो भी बढ़वानी है, उसका पैसा देना होगा बस.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement