The Lallantop

Apple ने भारत में लॉन्च किया सबसे सस्ता iPhone 17e, वायरलेस चार्जिंग, पहले से दोगुना स्टोरेज

iPhone 17e में रेज 128 जीबी से बढ़कर 256 हो गया है. मैगसेफ Qi2 wireless चार्जिंग की वजह से अब 7.5W की जगह 15W सपोर्ट मिलेगा. 17 सीरीज की तगड़ी A19 chip की वजह से शानदार परफ़ोर्मेंस भी मिलने वाली है.

Advertisement
post-main-image
iPhone 17e

Apple ने iPhone 17e लॉन्च किया है. आईफोन 17 सीरीज का सबसे सस्ता डिवाइस 4 मार्च से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा. 11 मार्च से इसकी बिक्री स्टार्ट होगी. iPhone 17e में खिचक-खिचक करने के लिए 48MP का Fusion कैमरा 2x टेलीफोटो लेंस के साथ मिलने वाला है. नए मॉडल में MagSafe wireless charging के साथ कंपनी की नई A19 chip भी मिलने वाली है. फोन तीन रंगों, ब्लैक, व्हाइट और नए सॉफ्ट पिंक फिनिश में उपलब्ध होगा. फास्ट वायर वाली चार्जिंग भी है. कंपनी के मुताबिक 20W या उससे ऊपर के चार्जर से फोन 30 मिनट में आधा चार्ज हो जाएगा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

कहने को कह सकते हैं कि स्टोरेज 128 जीबी से बढ़कर 256 हो गया है. मैगसेफ Qi2 wireless चार्जिंग की वजह से अब 7.5W की जगह 15W सपोर्ट मिलेगा. 17 सीरीज की तगड़ी A19 chip की वजह से शानदार परफ़ोर्मेंस भी मिलने वाला है.

इसके बाद आपको पता है कि हम क्या कहेंगे. भारत में इसके बेस वेरियंट की कीमत 64,900 होगी. तो भी क्या यह फोन आपको खरीदना चाहिए. नहीं खरीदना चाहिए क्योंकि इसमें 60 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट मिलेगा जो आजकल 10 हजार वाले एंड्रॉयड में भी नहीं मिलता. कंपनी ने अभी भी Dynamic Island के बदले पुराना Notch वाला डिस्प्ले दिया है. iPhone 17e का डिजाइन पिछले साल के iPhone 16e जैसा है.

Advertisement
iPhone 17e
iPhone 17e

6.1-inch Super Retina XDR OLED डिस्प्ले भी पहले जैसा है. एल्युमीनियम फ्रेम भी पिछले साल वाला और धूल पानी से बचाने वाली IP68 रेटिंग भी पुरानी. क्यों खरीदना ये वाला डिवाइस. 17 हजार और लगाकर आईफोन 17 खरीद लेंगे. आईफोन का पैसा वसूल डिवाइस. 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट. पीछू में दो कैमरे और आगे ऑटो फोकस के लिए Center Stage वाला शूटर.

लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि हम ऐसा बिल्कुल नहीं कहेंगे. ऐसा इसलिए क्योंकि जरा 2025 में दुनिया-भर में सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप 10 फोन की लिस्ट पर नजर डालिए.  iPhone 16e इस लिस्ट में है जबकि वो फरवरी के महीने में लॉन्च हुआ था. माने आईफोन 16 के तकरीबन 5 महीने बाद. वही डिवाइस जिसे टेक एक्सपर्ट ने आईफोन 4 का महंगा अपग्रेड कहा. नई बोतल में पुरानी नहीं बासी शराब कहा. लेकिन भईया वो दबाकर बिका.

बोले दुनिया के एक्सपर्ट एक तरफ और टिम कुक भईया एक तरफ. उनको पता है कि पब्लिक क्या मांगती. इसलिए हम कछु नहीं कह रहे.

Advertisement

वीडियो: इजरायल-ईरान युद्ध के बीच स्पेन ने अमेरिका को कैसा झटका दे दिया?

Advertisement