The Lallantop

AI Impact Summit: UPI चल नहीं रहा, लंबी लाइन, बैठने की जगह कम, सोशल मीडिया पर गुस्साए लोग

AI Impact Summit के पहले ही दिन अव्यवस्थाओं को लेकर विजिटर्स से लेकर AI कंपनियों के फाउंडर्स अपनी खीज सोशल मीडिया पर निकाल रहे हैं. कोई खाने-पीने के स्टॉल पर UPI की जगह सिर्फ कैश पेमेंट से परेशान है तो कई लोगों को इंट्री गेट पर लंबी-लंबी लाइनों से दिक्कत हो रही है.

Advertisement
post-main-image
AI Impact Summit का पहला दिन परेशानियों भरा रहा.

AI Impact Summit का दिल्ली के Bharat Mandapam में आगाज हो चुका है. पीएम मोदी ने AI Impact Summit के शुरुआती दिन ही इस इवेंट में शिरकत की. उन्होंने अलग-अलग स्टार्टअप्स और कंपनियों के पेवेलियन और कियॉस्क का जायजा लिया. इवेंट आज यानी 17 फरवरी से आम पब्लिक के लिए ओपन हो गया है जो 20 फरवरी तक चलेगा. हालांकि, इवेंट के पहले दिन से ही कई तरह की अव्यवस्थाओं को लेकर सोशल मीडिया पर बहुत कुछ कहा जा रहा है. इवेंट में इंट्री गेट से लेकर लंबी-लंबी कतारों को लेकर लोगों की नाराजगी सोशल मीडिया पर नजर आ रही है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

AI Impact Summit में खाने-पीने के स्टॉल पर UPI की जगह सिर्फ कैश से पेमेंट को लेकर भी लोगों ने अपनी परेशानी साझा की है. Reuters की रिपोर्ट के मुताबिक आम लोगों के साथ कंपनियों के प्रतिनिधि भी परेशान नज़र आए. समझते हैं क्या हुआ है.

AI Impact Summit की तैयारियों पर सवाल

16-20 फरवरी तक चलने वाले देश के सबसे बड़े टेक इवेंट में पहले ही दिन भारी भीड़ के चलते अव्यवस्था की स्थिति हो गई. विजिटर्स के मुताबिक सही तरीके से साइन बोर्ड नहीं होने से इवेंट के बारे में जानकारी मिलने में दिक्कत हो रही है. रिपोर्ट के मुताबिक सीटों की उपलब्धता को लेकर भी लोगों को परेशान होना पड़ रहा है. इवेंट में तकरीबन 250,000 लोगों के आने की संभावना है, मगर बैठने की व्यवस्था उसके हिसाब से कम लग रही है.

Advertisement

इवेंट कवर करने गए कई पत्रकार भी इंट्री को लेकर परेशान नजर आए. फिजिकल पास कलेक्शन बूथ पर पास रेडी नहीं थे तो डिजी यात्रा वाले गेट पर भी लंबी लाइन का जिक्र कई पत्रकारों ने किया है. इन सभी के बीच AI voice startup Bolna के को-फाउंडर Maitreya Wagh का एक्स पोस्ट भी खूब वायरल है. पोस्ट में वो लिखते हैं,

गेट बंद होने की वजह से वो अपने ही बूथ पर नहीं जा पा रहे हैं. अगर आप भी बाहर अटक गए हैं तो मुझे मैसेज कीजिए. हम एक छोटा बूथ Connaught Place के पास किसी कैफे में लगा देंगे.

Advertisement

NeoSapien.xyz के जो AI wearable में काम करती है, उसके को-फाउंडर Dhananjay Yadav के साथ तो अजीब घटना हो गई. उनके एक्स पोस्ट में दावा किया गया है कि इवेंट से उनके प्रोडक्ट चोरी हो गए. अब ऐसा वाकई हुआ या प्रोडक्ट इधर-उधर हो गए. ये जांच का विषय है. खबर लिखे जाने तक दिल्ली पुलिस का कोई बयान नहीं आया है. 

इवेंट में वाई-फाई नहीं मिलने को लेकर भी कई लोग सोशल मीडिया पर अपनी खीज निकाल रहे हैं. UPI नहीं चलना और सिर्फ नगद में खाने-पीने का सामान मिलना भी लोगों को अखर रहा है. उम्मीद है आज यानी दूसरे दिन से चीजें दुरुस्त हो जाएंगी. 

AI Impact Summit
AI Impact Summit

आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि इवेंट में दुनिया भर की टेक कंपनियों के सीईओ और कई देशों के प्रमुख आने वाले हैं. India Today Group की वाइस चेयरपर्सन और एग्जिक्यूटिव एडिटर-इन-चीफ कली पुुरी ने भी शिरकत की. भारत मंडपम में हो रहे 'AI and Media: Opportunities, Responsible Pathways, and the Road Ahead' सेशन में देश के बड़े मीडिया हाउस के हेड्स मौजूद रहे.  इस दौरान उन्होंने न्यूज मीडिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के फेयर, अकाउंटेबिलिटी और रिसिप्रोसिटी को लेकर 9-पॉइंट चार्टर पेश किया. इस पैनल में कली पुरी ने चेतावनी दी कि अगर AI पर बिना किसी कंट्रोल और नियम के भरोसा किया गया तो पब्लिक डिस्कोर्स बिगड़ सकता है.

अगर आप भी इस इवेंट में शिरकत कर रहे तो आपका अनुभव हमसे जरूर साझा करें.  

वीडियो: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच जीतकर श्रीलंका सुपर 8 में पहुंचा, ऑस्ट्रेलिया पहुंच पाएगा?

Advertisement