The Lallantop

सरकारी नौकरी चाहिए तो ये फोन में ये ऐप डाउनलोड करो

आपके मन की नौकरी यहीं से मिलेगी.

Advertisement
post-main-image
ये सरकारी वेबसाइट बहुत काम की है. (सांकेतिक फोटो)

नौकरी, लोन, स्कॉलरशिप… आपके फायदे से जुड़ी योजनाओं के बारे में अगर जानकारी चाहिए तो क्या करना होगा. ऐसा सवाल आमतौर पर आपके मन में कभी ना कभी तो आता होगा. वैसे तो इंटरनेट का दौर है, तो गूगल बाबा की मदद से बहुत कुछ पता तो चल जाता है लेकिन अगर हम कहें कि सरकारी नौकरी और लोगों से जुड़ीं योजनाओं की एकदम सही जानकारी चाहिए हो तो. मतलब, आपके प्रदेश में कहां-कहां सरकारी नौकरियां आई हैं? कौन सी योजना में लोन मिल रहा है? अप्लाई कैसे कर सकते हैं? हम आपको आज ऐसी ही काम की सरकारी वेबसाइट्स के बारे में बताएंगे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
myscheme.govi.n

ये अकेली वेबसाइट आपके बहुत काम की है. सबसे पहली बात, वेबसाइट का यूजर इंटेरफेस बहुत ही आसान है. किस स्टेट में कितनी योजनाएं चल रही हैं, उसके लिए कहीं अंदर जाने की जरूरत नहीं. वेबसाइट के होम पेज पर ही आपको बहुत कुछ नजर आ जाएगा. कैटेगरी के हिसाब से भी योजनाएं खोजी जा सकती हैं. 

स्कीम

जैसे Agriculture, Rural & Environment (प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि) हो या फिर बैंकिंग और फाइनेंस (प्रधानमंत्री मुद्रा योजना) से जुड़ी स्कीम. ट्रांसपोर्ट और इन्फ्रास्ट्रक्चर (प्रधानमंत्री ग्राम सड़क) भी है, तो ट्रैवेल और टूरिज्म भी. स्किल और एंप्लॉयमेंट में क्या मिलेगा, वो भी यहीं से पता चलेगा. वहीं हाउजिंग और सोशल वेलफेयर के बारे में भी.

Advertisement

इतना ही नहीं, राज्य सरकार के पिटारे में आपके लिए क्या है और केंद्र सरकार क्या ऑफर कर रही. इसके लिए बाकायदा अलग-अलग सेक्शन भी बनाए गए हैं.

यहीं से अप्लाई भी कर सकते हैं.

आपकी सुविधा के लिए किसी भी स्कीम में अप्लाई करना हो या फिर नौकरी के लिए आवेदन देना हो. सब यहीं से हो जाएगा. बस अपने बेसिक डीटेल्स, जैसे आप मेल हैं या फ़ीमेल और आपकी उम्र इत्यादि एंटर कीजिए. 

 

ट्रांसजेंडर्स की सुविधा के लिए भी अलग कॉलम है. आपके स्टेट के हिसाब से, गांव या शहर के हिसाब से नौकरी सर्च की जा सकती है. कौन सी कैटेगरी में नौकरी है, जैसे जनरल या ओबीसी, इसका फ़िल्टर आपको पहले ही मिल जाएगा. सारी जानकारी एक बार भर दीजिए और उसके बाद चाहे तो नौकरी ढूंढिए या फिर लोन के लिए अप्लाई कीजिए.    

Advertisement

वीडियो: ये सरकारी ऐप्स आपके बहुत काम के हैं

Advertisement