The Lallantop

16 साल से गूगल में था, एक झटके में बाहर कर दिया गया, फिर बंदे ने जो लिखा, दिल छू लेगा

गूगल ने इंजीनियर को अचानक निकाल दिया, तब भी बुराई नहीं की!

Advertisement
post-main-image
लिंक्डइन स्क्रीनशॉट

गूगल (Google) में करीब दो दशक तक काम करने वाले एक व्यक्ति ने कंपनी से निकाले जाने के बाद सोशल मीडिया पर एक सुंदर सा पोस्ट लिखा है. गूगल ने हाल ही में अपने यहां काम कर रहे 12000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का फैसला लिया था. जिसके बाद कंपनी से निकाले जा रहे लोग अपने सोशल मीडिया पर तरह तरह के लेख लिख कर वायरल हो रहे हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

नौकरी के मामले में एक ही जगह टिकना बड़ी बात मानी जाती है. प्राइवेट नौकरी में तो ऐसा बिलकुल आम नहीं है. लेकिन, टिकने वाले तो 16 सालों तक टिक जाते हैं. ऐसे ही गूगल के एक कर्मचारी थे जोएल लेइच. अब निकाल दिए गए हैं. जोइल ने गूगल से खुद को निकाले जाने के बाद लिंक्डइन पर एक पोस्ट लिखा. बताया कि उन्होंने साल 2005 के जनवरी महीने में गूगल को ज्वाइन किया था. वो भी एक इंटर्न के तौर पर, इसके बाद साढ़े सोलह साल फुल कैपैसिटी से काम किया. ये पहली कंपनी थी, जो उन्होंने ज्वाइन की थी. उन्होंने बताया कि गूगल बहुत ही शानदार कंपनी है, जहां बहुत ही बेहतरीन, टैलेंटेड लोग काम करते हैं.

जोएल लेइच ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, 

Advertisement

'थैंक यू, मुझे इंटर्न के तौर पर रखने का रिस्क लेने के लिए. इतने साल यहां काम करना मेरे लिए गर्व की बात है. यहां से जाने के बाद अपने साथियों को मैं बहुत मिस करुंगा.'

कंपनी से जाते जाते जोएल लेइच ने वहां काम कर रहे कर्मचारियों को सलाह दी कि अच्छे से काम करना और इस बात का ध्यान रखना कि आपके यूजर के लिए क्या बेहतर है. साथ ही उन्होंने अपने यूजर और गूगल के बीच अच्छा रिश्ता बनाए रखने की सलाह भी कर्मचारियों को दी. लेइच जोएल ने आखिर में लिखा कि गूगल ने अपना एक डेडिकेटेड कर्मचारी खो दिया है. एक लंबे समय से काम कर रहा कर्मचारी जिसे गूगल ने 10 जुलाई, 2006 को नौकरी पर रखा था.   

वीडियो: गूगल मैप्स ने ऐसा क्या किया कि सबकी पर्सनल जानकारी बड़े ख़तरे में आ गई?

Advertisement

Advertisement