The Lallantop

ट्विटर से लोगों को नौकरी से निकालने के लिए लेटर पकड़ाया गया, जानिए क्या लिखा है?

लोग जाते-जाते ट्विटर का स्विच बंद करके चले गए?

Advertisement
post-main-image
ट्विटर का कर्मचारियों को लेटर

जैसे कयास लग रहे थे, एलन मस्क (Elon Musk) ने ट्विटर (Twitter) में कर्मचारियों की छटनी की प्रोसेस को स्टार्ट कर दिया है. अरबपति कारोबारी ने ट्विटर के टेक ओवर से पहले ही इस बात के संकेत दिए थे कि वो ट्विटर के 75 प्रतिशत से ज्यादा कर्मचारियों को बाहर कर सकते हैं. कंपनी ने अपने सभी कर्मचारियों को ईमेल भेजकर यह बताया है कि उनकी नौकरी रहेगी या नहीं इसकी जानकारी उन्हें मेल के जरिए दी जाएगी. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ट्विटर के सभी कर्मचारियों को शनिवार को ऑफिस आने से मना किया है. अपने मेल के जरिए ट्विटर ने कर्मचारियों से कहा, 

“अगर आप ऑफिस में हैं या ऑफिस के रास्ते में हैं तो घर लौट जाइए.” 

Advertisement

इसके साथ ही उनके एक्सेस कार्ड भी अस्थाई तौर से ब्लॉक किए गए हैं. इन्टर्नल मेमो के मुताबिक,

“हम ये स्वीकार करते हैं कि यह एक अविश्वसनीय रूप से चुनौतीपूर्ण अनुभव है, चाहे इसने आपको प्रभावित किया हो या नहीं.” 

कर्मचारियों को इस बात की हिदायत भी दी गई है कि वो इस प्रोसेस के बारे में प्रेस या सोशल मीडिया में इसके बारे में कोई बात नहीं करें. इसके साथ ही उन्हें यह जानकारी दी है कि उन्हें नौकरी पर रखा जाएगा या नहीं, इसकी जानकारी केवल मेल से दी जाएगी. अगर किसी ट्विटर इंप्लाई की नौकरी सुरक्षित है तो उसे कंपनी के आधिकारिक ईमेल पर पता चलेगा.  वहीं जिन लोगों को नौकरी से निकाल दिया गया है, उन्हें उनके पर्सनल ईमेल आईडी के जरिए मैसेज भेजा जाएगा.

Advertisement

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एलन मस्क ने ट्विटर का अधिग्रहण करते साथ ही सीईओ पराग अग्रवाल सहित सीएफओ नेड सेगल, कंपनी की लीगल पॉलिसी, ट्रस्ट और सेफ्टी विभाग की हेड विजया गड्डे को पहले ही दिन बाहर कर दिया था. मस्क ने इसके बाद खुद को कंपनी का सीईओ घोषित किया और ट्विटर बोर्ड को भी भंग कर दिया था. कर्मचारियों को बड़े पैमाने पर पिंक स्लिप पकड़ाने के साथ ही मस्क ने ब्लू टिक के लिए हर महीने 8 डॉलर चार्ज करने की बात भी कही है.

खबर लिखे जाने तक दूनिया के कुछ हिस्सों से ट्विटर के डाउन होने की भी खबरें आ रही हैं. कयास लग रहे हैं कि कर्मचारी गए, ट्विटर डाउन हो गया. 

वीडियो: ट्विटर सीईओ पराग अग्रवाल की नौकरी किस वजह से चली गई?

Advertisement