The Lallantop

स्मार्टफोन में धूल घुसे तो ये 'एल्कोहल' पिलाइए, मक्खन चलेगा मक्खन!

Isopropyl Alcohol बहुत काम का है. लेकिन एल्कोहल पढ़कर अगर दिमाग में कोलाहल होने लगा तो थम जाइए. ये वो वाला एल्कोहल नहीं जो आप समझ रहे. ये जरा दूसरे किस्म का एल्कोहल है जो मिलता भी जरा दूजी जगह है.

Advertisement
post-main-image
स्मार्टफोन साफ करने का जुगाड़

स्मार्टफोन से लेकर दूसरे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट की एक आम दिक्कत है. ये गंदे हो जाते हैं. मतलब धूल लग जाती है, कई बार दाग भी पड़ जाते हैं. इस दिक्कत से बड़ी दिक्कत तब पैदा होती है जब ये धूल फोन के स्पीकर या चार्जिंग पोर्ट में घुस जाती है. इसके बाद स्पीकर से आवाज कम आती है और चार्जिंग का कार्यक्रम रुक जाता है. जो इसको साफ करवाने गए तो ठीक-ठाक खर्च भी ही जाता है. लेकिन एक उपाय है जिसकी मदद से साफ-सफाई हो सकती है. ये एक लिक्विड है जो अगर पोर्ट के अंदर चला भी गया तो चिंता नहीं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

लिक्विड है एल्कोहल. अरे ठहरो भी. एल्कोहल पढ़ कर अगर दिमाग में कोलाहल होने लगा तो थम जाइए. ये वो वाला एल्कोहल नहीं जो आप समझ रहे. ये जरा दूसरे किस्म का एल्कोहल है जो मिलता भी जरा दूजी जगह है. इसका नाम है Isopropyl Alcohol."

क्या है Isopropyl Alcohol?

ये वो एल्कोहल है जिसके बिना मेडिकल इंडस्ट्री का, स्किन केयर इंडस्ट्री और पेंट इंडस्ट्री का आधा काम बिगड़ा रहेगा. Isopropyl का इस्तेमाल हर उस जगह होता है जहां antifreeze प्रॉपर्टी चाहिए होती है. माने कि जिस भी प्रोडक्ट को जमने से रोकना है वहां ये भाई साब जरूर होंगे. जमने का मतलब सिर्फ फ्रिज से नहीं लगाइए. सामान्य तापमान पर भी कई सारे प्रोडक्ट अकड़ने लगते हैं. ऐसी कंडीशन से बचाने के लिए Isopropyl alcohol इसमें मिलाया जाता है. उदाहरण के लिए हैंड लोशन, आफ्टर शेव लोशन, एंटीसेप्टिक क्रीम आदि. सीमेंट, प्राइमर, पेंट और वार्निश के निर्माण में भी इसका इस्तेमाल होता है. क्योंकि इसका इस्तेमाल अक्सर ऐसे प्रोडक्ट में होता है जो आपस में रगड़ खाते हैं, मसलन स्किन क्रीम, इसलिए इसको 'rubbing alcohol' भी कहते हैं.

Advertisement
Clean your smartphone charging port and speakers with the help of isopropyl alcohol
सांकेतिक तस्वीर 

Isopropyl alcohol एक क्लीयर और रंगहीन लिक्विड है. साल 1920 में न्यू जर्सी की स्टैंडर्ड ऑयल कंपनी के रसायन वैज्ञानिकों ने इसे बनाया था. केमेस्ट्री के हिसाब से इसका फॉर्मूला है C3 H8O है. पता है, आप कहोगे भईया क्या अब इसे बना कर भी बताने वाले हो क्या. नहीं जनाब, मगर बेसिक जानकारी तो देना बनता है. वापस आते हैं इसकी साफ-सफाई वाली क्वालिटी पर.

क्लीनिंग एजेंट का काम करता है 

Isopropyl alcohol को फर्नीचर और अलमारियों की सतहों को पोछने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है. पानी में मिलाकर साफ करने से कीटाणु भी मर जाते हैं. और एल्कोहल प्रॉपर्टी होने की वजह से सतह पर चिपकता भी नहीं. इसलिए आप भी इसका इस्तेमाल गजेट्स साफ करने के लिए कर सकते हैं. मेडिकल में मिलेगा या फिर ऑनलाइन मंगा सकते हैं.

बस ध्यान रखें: इस्तेमाल के बाद अच्छे से हाथ साफ करें. ये एक जहरीला पदार्थ है तो पेट में जाने से जलन से लेकर उल्टी भी हो सकती है.

Advertisement

वीडियो: स्कूल में नॉन वेज लाने पर प्रिंसिपल ने बच्चे को सस्पेंड कर दिया, साथ ही आपत्तिजनक कमेंट भी किए

Advertisement