महाभारत तो देखी होगी. जब पहले पहल आई थी टीवी पर तब भले नहीं, लेकिन पिछले साल की तालाबंदी में तो पक्का देखी ही होगी. चिंता मत कीजिए हम आपको फिर से महाभारत देखने के लिए नहीं कह रहे. हम तो बस वहां से एक धांसू डायलॉग अपने लिए उधार ले आए हैं और वो है... *मैं समय हूं.* और समय फिर वापस आ गया है दम घोटने वाले वायु प्रदूषण का. इधर दिवाली खत्म हुई उधर दूषित हवा का प्रकोप बढ़ना शुरू. दिल्ली जैसे महानगर में तो दिवाली की रात AQI 999 के अधिकतम स्तर तक पहुंच गया था. 1000 क्यूं नहीं? क्यूंकि जो उपकरण लगे हैं हवा के खराब होने का पता लगाने के लिए, उनमें मापने की अधिकतम सीमा ही 999 है. कोरोना का दौर है और ऊपर से इतनी जहरीली हवा, मतलब दोगुनी मुसीबत. तरीके तो तमाम हैं इससे बचने के लिए. और उनमें से सबसे कारगर तरीका एक बढ़िया सा Air Purifier ही है. जो हमारे आसपास की हवा को साफ करता है. लेकिन हमें लगता है कि ये थोड़ा महंगा है. इसलिए आपकी इसी दुविधा को दूर करने के लिए एक नज़र कुछ अच्छे Air Purifiers पर जो जेब भी नहीं काटते और साफ हवा में सांस भी लेने का जुगाड़ कर देते है.
एक अच्छे Air Purifier में क्या-क्या होना चाहिए?
Air Purifiers का काम है हवा को साफ करना. इसलिए उसकी क्षमता, फिल्टर और रेटिंग्स के बारे में जांच लेना चाहिए. एक एयर प्यूरीफायर को चाहिए कि वो खूब हवा सर्कुलेट करे और उसका फ़िल्टर तमाम पार्टिकल्स को खींच कर ले जाए अपने अंदर. इन दिनों Hepa Filters या कहें High Efficiency Particulate Air Filters सबसे आगे हैं. इनके बारे में साल भर तक साथ देने के दावे किए जाते हैं. क्षमता के हिसाब से प्रोडक्ट खरीदना बेहद ही अहम है. ऑफिस कैबिन हो या फिर बड़ा सा हॉल, इसके आधार पर ही एयर प्यूरीफायर लिया जा सकता है. कम क्षमता का ले आए या फिर ज्यादा का, दोनों में स्थिति में एक तरह का नुकसान ही है. CADR (Clean Air Delivery Rate) एक किस्म की रेटिंग है हवा फेंकने की. वैसे ही जैसे किसी खेल में खिलाड़ी की रेटिंग होती है. जितनी ज्यादा रेटिंग उतना बढ़िया. वैसे आजकल सभी एयर प्यूरीफायर बहुत कम या न के बराबर आवाज करते हैं. कहने का मतलब हवा साफ करते समय हल्ला करके बताते नहीं कि हम हैं, बल्कि शांति से अपना काम करते हैं. फिर भी ये एक फीचर है जो खरीदने से पहले देख लेना अच्छा रहता है.
यूरेका फोर्ब्स एयरगार्ड AP 700 एयर प्यूरीफायर
हवा को साफ रखने की बात है तो शुरुआत करते हैं यूरेका फोर्ब्स से. हम जिस प्रोडक्ट कि बात कर रहे हैं वो है एयरोगार्ड AP 700. 300-600 स्क्वायर फ़ीट के कमरे के लिए सही है ये प्रोडक्ट. दावा है कि ये हवा तो साफ करता ही है साथ में वायरस और बैक्टीरिया से भी छुटकारा दिलाता है. ये एयर प्यूरीफायर तीन रंगों में हवा की क्वालिटी बताता है और फ़िल्टर बदलने के लिए रिमाइंडर भी. 6 स्तर पर हवा को शुद्ध करने की तकनीक, जैसे डस्ट फ़िल्टर, लंग फ़िल्टर और H1N1 फ़िल्टर मिलेगी आपको. इसमें ऑटो मोड, टाइमर (1/2/4/8 घंटे), चाइल्ड लॉक जैसे जरूरी फीचर भी मिल जाएंगे. मोटर पर पूरे पांच साल की और प्रोडक्ट पर 12 महीने की वारंटी के साथ 8,499 रुपये की कीमत में उपलब्ध है.
यूरेका फोर्ब्स एयरगार्ड AP 700 एयर प्यूरीफायर
Honeywell Air Touch V2 Air Purifier
7999 रुपये में एमेजॉन पर मिल रहे इस प्रोडक्ट के साथ कंपनी ग्राहकों को 3 कलर एयर क्वालिटी इंडीकेटर, H13 HEPA फिल्टर, 2 फैन स्पीड देती है. प्यूरीफायर 387.5 स्क्वायर फीट तक का एरिया कवर करने में सक्षम है जो 5 एयर चेंज प्रति घंटे के साथ एडवांस्ड फिल्ट्रेशन सिस्टम पर काम करता है. प्यूरीफायर जहरीली गैस, वायरस, बैक्टीरिया को हटाने में भी सक्षम है. एक साल या फिर 3000 घंटे की फ़िल्टर लाइफ के साथ आता है ये प्रोडक्ट.
Honeywell Air Touch V2 Air Purifier
Xiaomi एयर प्यूरीफायर 2C
यदि आप एक छोटे से कमरे की हवा साफ रखना चाहते हैं तो Xiaomi एयर प्यूरीफायर 2C एक बढ़िया विकल्प है. इसमें रियल-टाइम AQI संकेतक है जो आपके घर की एयर क्वालिटी की जांच करता है. 360 डिग्री एयर इंटेक 2 लेयर फिल्ट्रैशन की तकनीक के साथ आता है जो इंसानों के बाल और आपके पालतू जानवर के फ़र्र को भी साफ कर सकता है. DIY (Do it Yourself) से सिर्फ 10 सेकंड में फ़िल्टर बदलना आसान है. 6999 रुपये देकर आप इसको Mi स्टोर से खरीद सकते हैं.
Xiaomi एयर प्यूरीफायर 2C
Philips Air Purifier AC0817/20
इंटेलीजेंट ऑटो प्यूरीफिकेशन मोड के साथ आने वाला ये प्रोडक्ट हवा में होने वाले हल्के से बदलाव को भी महसूस कर सकता है. दावा है कि 160 स्क्वायर फीट से 234 स्क्वायर फीट के कमरे को साफ करने में इस प्यूरीफायर को 16 मिनट लगेंगे. छोटे से छोटे 0.003 माइक्रॉन के डस्ट पार्टिकल भी आसानी से हटा देने में सक्षम है ये. सिंगल बटन कंट्रोल के साथ आने वाले इस प्रोडक्ट की कीमत है 7980 रुपये.
Philips Air Purifier AC0817/20
Dyson Pure Cool Link Tower (White/Silver)
कमरे और ऑफिस से इतर यदि आप पूरे घर के लिए एक एयर प्यूरीफायर तलाश कर रहे हैं और साथ में आपकी जेब भी भारी है तो Dyson Pure Cool Link Tower (White/Silver) आप ही के लिए है. इसकी एयर मल्टीफायर तकनीक लगातार साफ हवा का बहाव बनाए रखती है. 360 डिग्री का ग्लास HEPA फ़िल्टर बारीक से बारीक पार्टिकल भी साफ कर सकता है, ऐसा कंपनी दावा करती है. मैग्नेट वाला रिमोट भी है और आप चाहें तो लिंक ऐप से भी चला सकते हैं. एलर्जी स्टैंडर्ड लिमिटेड से अस्थमा और एलर्जी के लिए सर्टिफिकेशन भी मिला हुआ है. कीमत आपको चुकानी पड़ेगी 27900 रुपये.
Dyson Pure Cool Link Tower (White/Silver)
एयर प्यूरीफायर के और भी विकल्प बाजार में आ गए हैं जो पोर्टेबल भी हैं. मतलब कहीं भी ले जाइए अपने साथ, क्यूंकि ये बिजली के साथ अंदर लगे पावर बैंक से भी चल सकते हैं. उदाहरण के लिए Reffair AX30 [MAX] Portable Air Purifier जैसे प्रोडक्ट.