एक लाख का स्मार्टफोन खरीदना कोई मुश्किल काम नहीं है. पैसे लगाओ और सारे टॉप फीचर्स वाला फोन खरीद लो. 50 हजार का फोन लेना है तो भी दिक्कत नहीं. थोड़ा रिसर्च करो और एक दो कम फीचर वाला फोन मिल जाएगा. 25 हजार के बजट में भी बहुत ज्यादा माथा-फोड़ी नहीं है. कुछ घंटे की मशक्कत के बाद डिवाइस मिल जाता है. असली दिक्कत 15 हजार के फोन में होती है. इतनी कम कीमत में एक बढ़िया फोन आसानी से मिलता नहीं. अब तो कीमतें भी बढ़ गई हैं तो और दिक्कत. लेकिन आप चिंता मत करो. हम हैं ना.
सैमसंग, रेडमी, मोटरोला, ओप्पो, रियलमी... 15 हजार से कम में इन कंपनियों के बेहतरीन फोन आए हैं
हम आपके लिए 15 हजार (Best Smartphones to Buy Under 15,000) से कम वाले पांच स्मार्टफोन लेकर आए हैं. जिसमें 7000mAh तक की बैटरी, 144 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट और बढ़िया कैमरा मिलेगा.


हम आपके लिए 15 हजार से कम वाले पांच स्मार्टफोन लेकर आए हैं. जिसमें 7000mAh तक की बैटरी, 144 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट और बढ़िया कैमरा मिलेगा.
realme C83 5Gचीनी कंपनी का ये डिवाइस 13,499 रुपये का है. इस कीमत पर इसमें 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला 6.7 इंच का डिस्प्ले मिलेगा. 5334mm² VC cooling system और साथ में मिलेगी 7000mAh Titan Battery. माने गेमिंग वालों का मामला सेटल हो गया. फोटोग्राफी के लिए फ्रन्ट में 13 और 5 मेगापिक्सल के लेंस लगे हैं. Android 16 पर बेस्ड realme UI 7.0 ऑपरेटिंग सिस्टम भी दिया गया है. MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट की ताकत वाले इस डिवाइस में धूल और पानी से बचाने के लिए IP64 रेटिंग भी है. हालांकि बड़ी बैटरी के हिसाब से 15W बहुत छोटी है. बाकी सब ठीक है.
कभी स्टॉक एंड्रॉयड का अनुभव देने वाली कंपनी आजकल सॉफ्टवेयर अपडेट में थोड़ी आलसी हो रखी है. लेकिन डिवाइस अभी भी अच्छे बनाती है. इस डिवाइस में 6.72 का फुल एचडी डिस्प्ले मिलता है जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आता है. 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस भी मिलता है. 18W चार्जिंग के साथ 5000mAh बैटरी भी मिलती है. फोन का दाम है 11,999 रुपये. जैसा हमने कहा, सॉफ्टवेयर में मामला थोड़ा पुराना है. एंड्रॉयड 14 मिलेगा लेकिन इस कीमत पर ये कोई बड़ी दिक्कत नहीं.
बजट में सैमसंग की इस सीरीज का खूब जलवा है. दुनिया भर में टॉप 10 डिवाइस में इसका एक फोन तो रहता ही है. Galaxy A15 में 6.5-inch Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है जो 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आता है. फोन में One UI पर बेस्ड एंड्रॉयड 14 मिलता है. डिवाइस में तीन कैमरे वाला सेटअप है. 50MP का मेन कैमरा, 8MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का मैक्रो लेंस. सेल्फी के लिए 13MP शूटर. 5000mAh बैटरी जो 25W चार्जिंग के साथ आती है. फोन का दाम ठीक 15,000 रुपये है.
realme के बड़े भाई OPPO का ये डिवाइस 12,499 कीमत में उपलब्ध है. 6.72 इंच का डिस्प्ले जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. ColorOS पर बेस्ड एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम वाले इस डिवाइस में 5000mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है. MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर से लैस डिवाइस में 50MP का कैमरा शूटर लगा हुआ है.
15 हजार से कम में कोई डिवाइस लेना है तो रेडमी हमेशा से एक बढ़िया ऑप्शन होता है. Redmi 15C में 6.74 का एचडी प्लस डिस्प्ले मिलता है जो 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आता है. MediaTek Helio G81 प्रोसेसर वाले इस डिवाइस में 50MP का AI लेंस लगा है. MIUI पर बेस्ड एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा. 5000mAh बैटरी जो 18W चार्जिंग के साथ आती है. फोन का दाम है 12,499 रुपये.
वीडियो: निशांत कुमार ने अपन पिता नीतीश कुमार के बारे में क्या बताया?
















.webp?width=120)




