The Lallantop
Logo

जिन हसन अली पर पाकिस्तान को हराने का ठीकरा फूट रहा है, उनसे जुड़ी कुछ बातें जान लीजिए

इनका विवादों से करीबी रिश्ता है.

Advertisement

यूएई में खेले जा रहे T20 विश्वकप में पाकिस्तान की टीम अब तक शानदार प्रदर्शन करती आ रही थी. लेकिन, बीती 11 नवंबर को हुए सेमीफाइनल मुकाबले में वो ऑस्ट्रेलिया से पांच विकेट से हार गई. इस बेहद कड़े मुकाबले में पाकिस्तान की हार का ठीकरा तेज गेंदबाज हसन अली के सिर पर फोड़ा जा रहा है. सोशल मीडिया पर वे लगातार ट्रेंड कर रहे हैं. पाकिस्तान में कई लोग कह रहे हैं कि हसन एक शिया मुसलमान हैं और उनकी पत्नी एक भारतीय हैं, इसलिए उन्होंने पाकिस्तान को ये मैच हरवा दिया. पाकिस्तान के इस तेज गेंदबाज ने हरियाणा के मेवात की रहने वाली शामिया आरजू से शादी की है. देखिए वीडियो.

Advertisement

Advertisement
 

Advertisement