दो साल का बैन झेलने के बाद अब स्टीव स्मिथ को कप्तान बनाने पर क्या बोले टिम पेन?
बॉल टेम्परिंग के बाद स्मिथ पर लगा था दो साल कप्तानी न करने का बैन.
Advertisement
29 मार्च, 2020 को ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट के लिए एक अच्छी खबर आई है. स्टीव स्मिथ पर लगा दो साल का इंटरनैशनल कप्तानी का बैन हट गया. ठीक दो साल पहले 2018 में स्टीव स्मिथ बॉल टेम्परिंग के दोषी पाए गए थे. इसके बाद उनके इंटरनैशनल मैच खेलने पर एक साल का और कप्तानी पर दो साल का बैन लगा था. स्टीव स्मिथ पर लगा बैन खत्म होते ही क्रिकेट जगत में सवाल शुरू हो गए हैं कि क्या एक बार फिर से स्मिथ ऑस्ट्रेलियन टीम की कमान संभालेंगे?
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)




















