The Lallantop
Logo

सूर्यकुमार यादव की तारीफ करते हुए क्या बोल गए ग्लेन मैक्सवेल?

T20 वर्ल्ड कप 2022 में सूर्या ने छह मैच में 239 रन बनाए.

Advertisement

सूर्यकुमार यादव अपनी बेस्ट फॉर्म में हैं. T20I क्रिकेट के नंबर वन बैट्समैन सूर्या ने लगातार टीम इंडिया के लिए झोला भर-भरके रन्स बनाए हैं. T20 वर्ल्ड कप में सूर्या तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैट्समैन थे. और इसके बाद से ही उनकी मांग काफी बढ़ी हुई मानी जा रही है. और अब ऑस्ट्रेलियाई बैट्समैन ग्लेन मैक्सवेल ने इसी पर बड़ी बात कह दी है. T20 वर्ल्ड कप 2022 में सूर्या ने छह मैच में 239 रन बनाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 189.68 का रहा. वर्ल्ड कप में सूर्या के नाम तीन पचासे भी थे. वर्ल्ड कप के बाद भी सूर्या की फॉर्म बरक़रार है. न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ T20 सीरीज़ में सूर्या ने दो पारियों में 124 रन ठोक दिए. इसमें एक सेंचुरी भी शामिल है. शानदार बैटिंग के लिए सूर्या को मैन ऑफ द सीरीज़ भी चुना गया. देखिए वीडियो. 
 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement