The Lallantop
Logo

बैडमिंटन वालों के बाद हॉकी टीम ने दिखाया दमखम, विजय की शुरुआत कर दी!

Paris Olympics 2024 शुरू हो चुके हैं. शूटर्स के बाद यहां नंबर लगा भारतीय बैडमिंटन प्लेयर्स का. लक्ष्य सेन ने मेंस सिंगल्स जबकि सात्विकसाइराज रैंकिरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने मेंस डबल्स में जीत के साथ शुरुआत की है.

Advertisement

Paris Olympics 2024 Badminton इवेंट्स शुरू हो गए हैं. भारतीय शटलर्स ने दिन की शुरुआत बेहतरीन अंदाज में की है. मेंस सिंगल्स और डबल्स में भारतीय शटलर्स ने जीत दर्ज की. सबसे पहले लक्ष्य सेन खेलने उतरे. ग्रुप सी के मैच में उनके सामने थे टोक्यो 2020 ओलंपिक्स के सेमी-फ़ाइनलिस्ट ग्वाटेमाला के केविन कोर्डोन. लक्ष्य ने इस मैच में केविन को कोई मौका ही नहीं दिया. सिर्फ़ 22 साल के लक्ष्य के सामने पहले सेट में कोर्डोन एकदम ऑफ़ कलर दिखे. देखें वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement