The Lallantop
Logo

पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने पर पीएम शहबाज़ शरीफ़ ने नीदरलैंड्स से कहा..?

पाक पीएम के ट्वीट के रिप्लाई में भी लोग नीदरलैंड्स को शुक्रिया लिख रहे हैं.

Advertisement

6 नवंबर 2022 को T20 वर्ल्डकप में बड़ा उल्टफेर हुआ औऱ नीदरलैंड्स ने साउथ अफ्रीका को हरा दिया. इस हार से सबसे ज्यादा खुश हुआ पाकिस्तान. इस मैच से पहले पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने पर खुद पाकिस्तान को ही विश्वास नहीं था. बात ये थी कि कई सारे समीकरण लगाकर ही ऐसा संभव था. इसमें सबसे आसान था कि नीदरलैंड्स जैसी छोटी टीम मजबूत दिख रही साउथ अफ्रीका को हरा दे. और ऐसा ही हुआ भी.  इसके बाद बांग्लादेश से जीतकर पाकिस्तान एक समय असंभव से दिख रहे सेमीफाइनल में पहुंच ही गया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

अब इससे पूरा पाकिस्तान खुश है. खुशी का अंदाजा इस बात से लगाइये कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ (Pakistan Prime Minister Shahbaz Sharif) ने भी नीदरलैंड्स को थैंक्यू बोला है.

Advertisement
Advertisement