न्यूज़ीलैंड दौरे पर लगातार 11 पारी. सिर्फ एक अर्धशतक और 218 रन. ये आंकड़ें किसी टेलएंडर के नहीं, बल्कि भारतीय कप्तान विराट कोहली के हैं. विराट कोहली लगातार आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं. जिसे लेकर कई सवाल उठाए जा रहे हैं. अब न्यूज़ीलैंड के तेज़ गेंदबाज़ ट्रेंट बोल्ट ने ऐसा बयान दिया है जिसे विराट के बहुत से फैंस पसंद नहीं करेंगे. ट्रेंट बोल्ट ने दूसरे टेस्ट के, दूसरे दिन के खेल के बाद कहा है कि विराट कोहली को दबाव में गलतियां करते देखना अच्छा लग रहा है.
भारत-न्यूज़ीलैंड के दूसरे टेस्ट मैच के बाद ट्रेंट बोल्ट बोले, 'विराट कोहली की गलती अच्छी लग रही है'
भारतीय बल्लेबाज़ों पर इस तरह से दबाव बना रहे हैं किवी.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)

















