The Lallantop
Logo

मोहम्मद सिराज ने बोलिंग के बाद फील्डिंग में जो किया मज़ा ही आ गया

पंजाब किंग्स के खिलाफ़ सिराज ने एक बार फिर कमाल किया.

Advertisement

IPL2023 में सिराज अभी तक के बेस्ट बोलर हैं. वह लगातार ना सिर्फ़ विकेट निकाल रहे हैं. बल्कि उनकी इकॉनमी और डॉट बॉल परसेंटेज भी कमाल हैं. पंजाब किंग्स के खिलाफ़ सिराज ने एक बार फिर कमाल किया. ना सिर्फ़ बोलिंग से बल्कि फील्डिंग में भी वह अलग ही रंग में दिखे. पहले फील्डिंग की ही बात कर लेते हैं. बात पंजाब की पारी के छठे ओवर की है. पंजाब वाले तीन विकेट ऑलरेडी खो चुके थे. क्रीज़ पर प्रभसिमरन के साथ हरप्रीत सिंह मौजूद थे. विजय कुमार के ओवर की तीसरी गेंद. स्टंप्स पर आई बैक ऑफ द लेंथ डिलिवरी. प्रभसिमरन ने रूम बनाने की कोशिश की, लेकिन बनी नहीं. उन्होंने किसी तरह इस गेंद को मिड ऑफ की ओर धकेला. और इस बीच हरप्रीत नॉन-स्ट्राइकर एंड से दौड़ पड़े. देखिए वीडियो.  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement