The Lallantop
Logo

रॉल्स रॉयस... मयंक यादव की इतनी तारीफ़ पहले किसी ने नही की होगी!

मयंक यादव की पेस ने IPL2024 में तहलका मचा दिया था. लेकिन इसके बाद से वह चोट के चलते क्रिकेट से दूर हैं. हालांकि, इसके बावजूद उनकी खूब तारीफ़ हो रही है. लखनऊ के फ़ील्डिंग कोच जॉन्टी रोड्स ने तो मयंक को रॉल्स रॉयस बता दिया है.

Advertisement

मयंक यादव. लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए खेलने वाले भारतीय पेसर. मयंक ने अभी तक इंडिया डेब्यू नहीं किया है. IPL में भी वह कम ही मैच खेले हैं. लेकिन इसके बावजूद, उनका भौकाल तगड़ा है. इनकी स्पीड के दीवाने पूरी दुनिया में हैं. और अब इन दीवानों में पूर्व साउथ अफ़्रीकी क्रिकेटर जॉन्टी रोड्स का नाम भी शामिल कर लीजिए. फ़ील्डिंग कोच के रूप में LSG के साथ जुड़े रोड्स ने मयंक के साथ काफ़ी क़रीब से काम किया है. मयंक को लखनऊ ने IPL2023 ऑक्शन में 20 लाख में खरीदा था. चोट के चलते वह पहला सीजन नहीं खेल पाए. मयंक ने IPL2024 में पंजाब किंग्स के खिलाफ़ मैच से अपना IPL डेब्यू किया. देखें वीडियो. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement