The Lallantop
Logo

INDvsAUS: सिडनी टेस्ट में चौथे दिन जो हुआ है, उस पर अब जमकर विवाद हो रहा

काफी देर रुकने के बाद शुरू हुआ मैच.

Advertisement

भारत-ऑस्ट्रेलिया सिडनी टेस्ट के चौथे दिन एक बार फिर से नस्लभेदी टिप्पणी का मामला सामने आया है. टीम इंडिया के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज ने चौथे दिन चाय से पहले दर्शकों के बीच से आ रहे कमेंट्स की शिकायत की. दरअसल सिराज बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग कर रहे थे, तभी मैदान के अंदर आए दर्शकों में से किसी ने उनसे कुछ बातें कहीं. सिराज ने तुरंत इसकी शिकायत कप्तान अजिंक्य रहाणे से की और कप्तान रहाणे ने तुरंत अंपायर को इस बारे में जानकारी दी. कप्तान रहाणे और सिराज की शिकायत के बाद मैच काफी देर के लिए रुका रहा. फील्ड अंपायर इस शिकायत के बाद मैदान की उस दिशा में गए जहां से सिराज पर कमेंट्स किए जा रहे थे. देखिए वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement

Advertisement