लिएंडर पेस: वो खिलाड़ी जो अपनी 'सबसे खराब' टेनिस खेलकर भी मेडल ले आया
भारतीय टेनिस स्टार लिएंडर पेस से जुड़े 3 मज़ेदार किस्से
Advertisement
फूल और कांटे. साल 1991 में आई इस कल्ट फिल्म के किस्से आज भी सुने जाते हैं. इस फिल्म के साथ इंडस्ट्री में आए अजय देवगन की एंट्री आज भी अचंभे से देखी जाती है. उसी साल एक और एंट्री हुई थी. फिल्मी पर्दे पर नहीं, टेनिस कोर्ट पर, यहां एंट्री करने वाले हीरो को भी लोग अचंभे से ही देखते हैं. हम बात कर रहे हैं लिएंडर पेस की. उसी लिएंडर पेस की, जो तबसे टेनिस खेल रहे हैं जब देश के प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव थे और मयंक अग्रवाल, विजय शंकर और करुण नायर जैसे आज के क्रिकेट सितारे बस पैदा हुए थे. उन्हीं पेस ने घोषणा कर दी है कि एक प्रोफेशनल टेनिस प्लेयर के रूप में साल 2020 उनका आखिरी साल होगा.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)



















