The Lallantop
Logo

बाबर आजम ने किस प्लान के जरिए टीम इंडिया को हराया?

'मेरा तो यही प्लान था.'

Advertisement

इंडिया वर्सेज़ पाकिस्तान (India vs Pakistan). एशिया कप 2022 में पाकिस्तान ने इंडिया को हरा दिया है. रविवार, 5 सितंबर को सुपर फोर के अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने इंडिया को पांच विकेट से हराया. पाकिस्तान के लिए इस जीत के हीरो मोहम्मद नवाज़ रहे. अच्छी गेंदबाजी, फील्डिंग के बाद उन्होंने धुंआधार बैटिंग कर मैच को अपनी टीम की झोली में ड़ाल दिया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आपको बताएं, बोलिंग ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज़ पाकिस्तान के लिए नंबर चार पर बल्लेबाजी करने उतरे. और 63 रन पर दो विकेट खो चुकी अपनी टीम को 136 के स्कोर तक ले गए. इस बीच नवाज़ ने ग्राउंड के हर तरफ शॉट्स खेले. उन्होंने 210 के स्ट्राइक रेट से दो छक्के और छह चौके के साथ 20 गेंदों में 42 रन की पारी खेली. इससे पहले नवाज़ अपने चार ओवर के स्पेल में कुल 25 रन देकर सूर्यकुमार यादव का बड़ा विकेट भी निकाल चुके थे. देखिए वीडियो. 

Advertisement
Advertisement