ODI क्रिकेट में दोनों छोर पर नई गेंद के इस्तेमाल से क्या नुकसान हो रहा है ?
क्या बड़े-बड़े स्कोर क्रिकेट के किसी मर्ज की निशानी है?
Advertisement
वनडे क्रिकेट में बॉल को लेकर बहस हो रही है. अभी तक होता ऐसा है कि एक तरफ से एक बॉल फेंकी जाती है. ओवर खत्म हुआ अब बॉलिंग दूसरी तरफ से होगी. और वहां से दूसरी बॉल इस्तेमाल होती है. मतलब दो बॉल एकसाथ इस्तेमाल होती हैं. इससे एक बॉल लगातार इस्तेमाल न होने से पर्याप्त पुरानी नहीं हो पाती है. इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में 481 रन मारकर अपने ही पुराने 444 रनों के रिकॉर्ड को बेहतर कर लिया. इतने रन एक साथ बने तो एक बार फिर ये बहस चल निकली कि दो बॉल एकसाथ इस्तेमाल न हों.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)

















