The Lallantop
Logo

भारतीय वेटलिफ्टर के मेडल ना लाने पर भड़का वेटलिफ्टिंग फेडरेशन

इंडिया को रिप्रेसेंट करने उतरीं पूनम यादव क्लीन एंड जर्क में एक भी लिफ्ट पूरी नहीं कर पाई. जिसके बाद उनका मेडल लाने का सपना टूट गया.

Advertisement

विमिंस वेटलिफ्टिंग 76kg कैटेगरी में इंडिया मेडल लाने से चूक गया है. इंडिया को रिप्रेसेंट करने उतरीं पूनम यादव क्लीन एंड जर्क में एक भी लिफ्ट पूरी नहीं कर पाई. जिसके बाद उनका मेडल लाने का सपना टूट गया. अब इंडियन वेटलिफ्टिंग फेडरेशन (IWLF) ने पूनम पर बड़ा आरोप लगाया है. IWLF के प्रेसिडेंट सहदेव यादव ने कहा है कि पूनम ने बिना पूरी तरह फिट हुए गेम्स में हिस्सा लिया था. उनके घुटने में इंजरी है. और इस वजह से इंडिया का एक मेडल छूट गया. बताते चलें, क्लीन एंड जर्क से पहले स्नैच राउंड तक पूनम सिल्वर मेडल की दावेदार थी. उन्होंने स्नैच में 98kg वजन उठाया था. यहां पर भी उन्होंने अपनी पहली लिफ्ट मिस की थी. उसके बाद दूसरी लिफ्ट में 95kg और फिर तीसरी लिफ्ट में 98kg वजन उठाया था. स्नैच राउंड तक पूनम से ऊपर सिर्फ कनाडा की वेटलिफ्टर थी. लेकिन क्लीन एंड जर्क में मामला गड़बड़ हो गया. देखिए वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement