छत्तीसगढ़ में CM बदलते ही ट्रकों में भरके कौन सी फाइलें जलाई जा रही हैं?
सरकार बदलने के बाद इंटेलिजेंस के अधिकारियों पर लगा गुप्त फाइलें जलाने का आरोप
Advertisement
छत्तीसगढ़ में 15 साल बाद सरकार बदली है. 2003 से जमी बीजेपी को कांग्रेस ने बड़े अंतर से हराया है. नए मुख्यमंत्री की खोज चल रही है. राजधानी रायपुर को अपने नए आका का इंतजार है. मगर नए आका के आने से पहले पुराने आका के वफादार सक्रिय नजर आ रहे हैं. खबर आ रही है इंटेलिजेंस विभाग ने प्रदेशभर के अपने कार्यालयों की फाइलें मंगवाकर उन्हें जलाया है. इनमें कई गोपनीय फाइलें हैं. इससे विवाद हो गया है. कांग्रेस के साथ-साथ दूसरे दलों ने इस पर शंका जाहिर करते हुए सवाल खड़े किए हैं. खुफिया विभाग ने जांच करवाने की बात कह मामला खत्म करने की कोशिश की है. वीडियो में जानिए क्या है ये पूरा मामला.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)

















