The Lallantop
Logo

छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने जिस ASI को किडनैप किया है, उनकी पत्नी बच्चे को लेकर भटकने पर क्यों मजबूर है?

ASI बनने से पहले मुरली ताती खुद एक नक्सली थे

Advertisement

बुधवार 21 अप्रैल को छत्तीसगढ़ से एक खबर आई कि यहां जिला पुलिस बल के एक ASI को नक्सलियों ने किडनैप कर लिया. उन्होंने इस अपहरण को क्यों अंजाम दिया है, इसकी वजह अभी तक साफ नहीं है. केवल ये जानकारी सामने आई है कि ASI मुरली ताती पहले खुद एक नक्सली थे. इस बीच, उनकी पत्नी का वीडियो सामने आया है, जो अपने पति की तलाश में भटक रही है. उसके साथ उसका दुधमुहां बच्चा भी है. वीडियो में पत्नी गुहार लगा रही है कि उसके पति को छोड़ दिया जाए. देखिए वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement