केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दसवीं क्लास के अंग्रेजी पेपर में स्त्री विरोधी प्रश्न की आलोचना होने पर प्रतिक्रिया दी है. एक बयान जारी करते हुए CBSE ने कहा है कि पेपर में दिया गया पैराग्राफ उसके दिशानिर्देशों के अनुरूप नहीं है. CBSE ने बताया है कि इस पैराग्राफ को एक एक्सपर्ट कमेटी के पास भेजा गया था. बोर्ड के मुताबिक कमेटी की सलाह के आधार पर इस पैराग्राफ और उसके आधार पर पूछ गए प्रश्नों को हटाने का फैसला लिया गया है. CBSE की तरफ से ये भी कहा गया कि इस पैराग्राफ के लिए सभी स्टूडेंट को पूरे अंक दिए जाएंगे.
CBSE ने दसवीं के पेपर में पूछा गया वो स्त्री-विरोधी प्रश्न हटाया जिसे सोनिया गांधी ने बताया था 'घटिया'
बोर्ड ने कहा है कि इस पैराग्राफ के लिए सभी स्टूडेंट को पूरे अंक दिए जाएंगे.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)



















