The Lallantop
Logo

भारत बनाम न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में टीम इंडिया के पिच विवाद पर ICC ने क्या बताया?

ये सेमीफ़ाइनल मैच पहले वानखेड़े स्टेडियम की सातवें नंबर की पिच पर खेला जाना था. हालांकि, अब इस मैच को छठे नंबर की पिच पर खेला जा रहा है. सातवें नंबर की पिच फ्रेश थी, और उसपर अब तक इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं खेला गया था.

Advertisement

वनडे वर्ल्ड कप सेमीफ़ाइनल में भारत का सामना न्यूज़ीलैंड (Ind vs NZ) से हो रहा है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चल रहे इस मुक़ाबले से पहले बहुत बवाल हुआ. वजह, पिच. रिपोर्ट्स के मुताबिक़ इस मैच से ठीक पहले भारत ने दूसरी पिच इस्तेमाल करने की मांग रखी. बतौर मेज़बान, भारत पिच चुन सकता है. हालांकि, ऐन मौके पर इस बदलाव पर खूब कॉन्ट्रोवर्सी हुई. अब इस मुद्दे पर ICC का आधिकारिक बयान आया है. देखें वीडियो. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement