The Lallantop
Logo

बांग्लादेश से टेस्ट सीरीज हार कर पाकिस्तान ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड!

पाकिस्तान की टीम 10 फुल टाइम मेंबर टीमों से सीरीज हार चुकी है. ऐसा करने वाली वो बांग्लादेश के बाद दूसरी टीम है.

Advertisement

बांग्लादेश ने पाकिस्तान का टेस्ट सीरीज में वाइटवॉश कर दिया है. बांग्लादेश ने दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया है. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पाकिस्तान दूसरी बार सीरीज के सभी मैच हारा है. इससे पहले टीम 2022-23 में इंग्लैंड के खिलाफ 0-3 से सीरीज हारी थी. बांग्लादेश की टीम टेस्ट इतिहास में तीसरी बार अपने घर के बाहर सीरीज जीती है. इससे पहले टीम ने साल 2009 में वेस्टइंडीज को 2-0 से हराया था. टीम ने दूसरी सीरीज साल 2021 में जीती थी. देखें वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

 

Advertisement
Advertisement