इंडिया-पाकिस्तान मैच को लेकर दोनों देश के फ़ैन्स उत्साहित हैं. एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) का ये मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है. इससे पहले दोनों टीम्स के प्लेयर्स लगातार एक-दूसरे से बातचीत करते नज़र आ रहे हैं. ऐसी बातचीत के कई वीडियो वायरल भी हुए थे. ऐसा ही कुछ गुरुवार, 25 अगस्त को देखने को मिला. इंडियन प्लेयर्स ऋषभ पंत, विराट कोहली, केएल राहुल और युज़वेन्द्र चहल ने पाकिस्तानी पेसर शाहीन अफरीदी से मुलाकात की. इंडियन प्लेयर्स ने शाहीन से उनकी के बारे में भी बात की. इसी मुलाकात का ज़िक्र हाल ही में पाकिस्तान के कैप्टन बाबर आजम ने किया. बताते चलें कि घुटने की चोट की वजह से शाहीन एशिया कप 2022 से बाहर हो गए हैं. शाहीन को ये चोट श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट के दौरान लगी थी. उसके बाद से ही शाहीन क्रिकेट मैदान से दूर हैं. देखें वीडियो.
एशिया कप 2022: बाबर आजम ने मैच से पहले टीम इंडिया की तारीफ में क्या कहा?
इंडियन प्लेयर्स ऋषभ पंत, विराट कोहली, केएल राहुल और युज़वेन्द्र चहल ने पाकिस्तानी पेसर शाहीन अफरीदी से मुलाकात की.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)


















