भारत और पाकिस्तान के बीच हुए Asia Cup 2022 के मुकाबले में कमाल का क्रिकेट दिखा. और इस क्रिकेट के दौरान एक ऐसा नज़ारा भी दिखा जिसने कई लोगों को हैरान कर दिया. दरअसल मैच की शुरुआत में ही टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए पाकिस्तान की टीम ने एक ऐसा विकेट खो दिया, जिस पर टीम इंडिया ने ढंग से अपील भी नहीं की थी. आवेश खान के ओवर में जिस तरह से फख़र ज़मां आउट होकर लौटे, वो स्पोर्ट्समैन स्पिरिट का एक उदाहरण है.
एशिया कप 2022: भारत-पाकिस्तान के मैच में आवेश खान के विकेट की इतना चर्चा क्यों है?
पाकिस्तान की पारी के पावरप्ले के आखिरी ओवर में आवेश खान गेंदबाज़ी कर रहे थे. जब उन्हें विकेट मिला.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
पाकिस्तान की पारी के पावरप्ले के आखिरी ओवर में आवेश खान गेंदबाज़ी कर रहे थे. शुरुआत में भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह ने पाकिस्तान पर अच्छा प्रेशर बनाया था. लेकिन आवेश की शुरुआत अच्छी नहीं हुई. ओवर की पहली तीन गेंदों में ही आवेश ने 11 रन लुटा दिए. मोहम्मद रिज़वान ने पहले छक्का और फिर चौका लगाकर टीम इंडिया को टेंशन में डाल दिया. लेकिन चौथी गेंद पर उन्होंने जैसे ही सिंगल लिया. अगली गेंद पर ये पार्टनरशिप टूट गई.
Advertisement

.webp?width=80)



















