T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में मिली हार के बाद टीम इंडिया एक बार फिर तैयार है. लुक नया है, क्योंकि सीनियर प्लेयर्स को रेस्ट दिया गया है. टीम की अगुवाई कर रहे हैं हार्दिक पंड्या. इस दौरे पर एक्सप्रेस फास्ट बोलर उमरान मलिक को टीम में जगह मिली है. वर्ल्ड कप से पहले कई फ़ैन्स का मानना था कि उमरान को वर्ल्ड कप टीम में जगह मिलनी चाहिए थी. अब इंडिया के दिग्गज फास्ट बोलर रहे ज़हीर ख़ान ने बताया है कि उमरान टीम में अपनी जगह कैसे पक्की कर सकते हैं.
ज़हीर ख़ान ने बताया, ऐसे टीम इंडिया का हिस्सा बनेंगे उमरान मलिक
उमरान फिलहाल टीम इंडिया के साथ न्यूजीलैंड के दौरे पर हैं.
.webp?width=360)

जम्मू-कश्मीर से आने वाले उमरान ने अब तक इंडिया के लिए सिर्फ तीन T20I मैच खेले हैं. इन तीन मैच में उन्होंने 12.44 की इकनॉमी से बॉलिंग करते हुए दो विकेट लिए हैं. 2022 में हुए IPL में उमरान ने 22 विकेट चटकाए थे. हालांकि उमरान कभी-कभी बहुत महंगे भी साबित होते हैं. इसके बावजूद ज़हीर ने लगातार उमरान को सपोर्ट किया है. ज़हीर का मानना है कि न्यूज़ीलैंड का दौरा उमरान के लिए एक अच्छी सीख हो सकती है.
प्राइम वीडियो की एक वर्चुअल मीडिया चैट में ज़हीर ने कहा,
‘आपके पेस अटैक में विविधता होनी चाहिए. आपने देखा है, टीम्स ऐसा करती हैं. आपको एक लेफ्ट आर्म पेसर चाहिए, आपको एक ऐसा बोलर चाहिए जो बोल को स्विंग करवाना जानता हो और एक ऐसा बोलर चाहिए होता है जो बहुत फास्ट बॉलिंग कर पाए. अगर एक ही में सब मिल जाए, तब तो और भी अच्छा. ऐसे में आप चाहते हैं कि आपके जो विविधता है आप उसका अच्छा इस्तेमाल करें और अलग-अलग कंडीशन्स को यूज़ करें.’
ज़हीर ने आगे कहा,
‘उमरान कमाल के टैलेंट हैं. ये दौरा उनकी मदद करेगा. अब ये उनपर है कि वो चीज़ों को कैसे आगे लेकर जाते हैं, और टीम में अपनी जगह बनाते हैं.’
इंडिया और न्यूज़ीलैंड सीरीज़ की बात करें तो पहला T20I मैच बारिश की वजह से धुल चुका है. बारिश का आलम यूं रहा कि टॉस तक नहीं हो पाया. दूसरा T20 मैच बे ओवल पर 20 नवंबर को खेला जाना है.
न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ ये 11 खिलाड़ी खेले तो टीम इंडिया की जीत पक्की
















.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



