The Lallantop

युवराज ने सोचा नहीं होगा, घर से पैसे बनाने का चक्कर यूं भारी पड़ जाएगा!

युवराज के गोवा वाले घर पर बहुत बवाल कटा है.

Advertisement
post-main-image
युवराज सिंह (File image)

युवराज सिंह. इंडिया के सुपरस्टार ऑलराउंडर. रिटायर होने के बाद भी युवी लगातार चर्चा में बने ही रहते हैं. और युवी पाजी अब एक नए लफड़े में फंस गए हैं. युवी को गोवा टूरिज़्म ने एक नोटिस भेजा है. पूरी ख़बर क्या है, आइए बताते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दरअसल युवराज सिंह का एक विला है, गोवा के मोर्जिम में. युवी ने इस विला को होमस्टे के लिए ऑनलाइन रजिस्टर कराया था. यानी आप पैसे दीजिए और यहां आकर रहिए. लेकिन शायद उन्हें पता नहीं था कि उन्हें इसके लिए अधिकारियों से अनुमति लेनी होगी. सो, युवी ने बिना अनुमति ऐसा ऐड डाल दिया और इसी लिए उन्हें नोटिस भेजा गया. अब उन्हें 8 दिसंबर को एक सुनवाई के लिए जाना होगा.

गोवा पर्यटन व्यापार अधिनियम, 1982 के तहत होमस्टे का रजिस्ट्रेशन जरूरी है. गोवा टूरिज्म के डेप्युटी डायरेक्टर राजेश कले ने 18 नवंबर को एक नोटिस भेज युवराज को सुनवाई के लिए बुलाया है. ये सुनवाई 8 दिसंबर को सुबह 11 बजे रखी गई है. युवराज के विला का नाम 'कासा सिंह' है.

Advertisement

इस नोटिस में युवराज से पूछा गया है कि प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन ना होने के चलते उन पर जुर्माना क्यों ना लगाया जाए. इस नोटिस में लिखा गया है,

‘हमारी नज़र में आया है कि वार्छेवाडा, मोर्जिम, पर्नेम, गोवा में स्थित आपकी रेसिडेंशियल प्रॉपर्टी को होमस्टे की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है और इसे AirBnB जैसे ऑनलाइन प्लैटफॉर्म पर भी मार्क किया जा रहा है.’

डिपार्टमेंट ने युवराज के एक ट्वीट का भी हवाला दिया है, जिसमें वो लोगों का अपने गोवा के घर पर स्वागत कर रहे हैं. ये ऐड AirBnB पर है. युवी ने ट्वीट में लिखा था,

Advertisement

‘ये वो जगह है, जहां मैंने अपने करीबी लोगों के साथ वक्त बिताया है. ये घर मेरे क्रिकेट के दिनों की यादों से भरा है.’

इस ट्वीट का हवाला देते हुए अधिकारियों ने सवाल उठाया है कि क्यों ना युवराज पर जुर्माना लगाया जाए. अब देखना होगा कि युवराज इस नोटिस का जवाब कैसे देते हैं.

डेविड वार्नर की बीवी कैंडिस वार्नर उन्हें पॉकेट मनी क्यों देती हैं?

Advertisement