क्रिकेटर युवराज सिंह हुए हरियाणा के हांसी में गिरफ्तार
क्या है पूरा मामला?
Advertisement

युवराज सिंह. फोटो: File Photo
रविवार, 17 अक्टूबर को पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह को हरियाणा में गिरफ्तार किया गया. हालांकि गिरफ्तारी के तुरंत बाद उन्हें अंतरिम जमानत भी दे दी गई. युवराज सिंह पर जातिगत टिप्पणी करने का आरोप है. जो कि उन्होंने एक इंस्टाग्राम लाइव के दौरान की थी. युवराज सिंह की इस टिप्पणी से हरियाणा के हांसी के रहने वाले अधिवक्ता रजत कलसन आहत हो गए थे. और फिर उन्होंने IPC और SC/ST ऐक्ट की कई धाराओं के तहत युवराज सिंह के खिलाफ FRI दर्ज करा दी थी. इस FIR पर संज्ञान लेते हुए हांसी की एसपी नितिका गहलोत ने बताया कि युवराज सिंह रविवार को कोर्ट के आदेश के बाद जांच के लिए पहुंचे थे. जहां पर पहले उनकी गिरफ्तारी हुई और फिर तुरंत उन्हें अंतरिम जमानत दे दी गई. इस मामले की पड़ताल के लिए पुलिस ने युवराज सिंह का फोन जब्त कर लिया है. जानकारी के मुताबिक युवराज सिंह पर 153A, IPC की धारा 153B और SC/ST ऐक्ट की धारा 3(1)(u) के तहत मामला दर्ज किया गया है.
कलसन का आरोप है कि युवराज सिंह ने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान दूसरे खिलाड़ी का उदाहरण देते हुए एक जाति विशेष के लिए विवादित शब्द का प्रयोग किया था. युवराज सिंह ने इस मामले में खुद को निर्दोष बताते हुए पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया है. साथ ही उन्होंने FIR को रद्द करने की भी मांग की है.
2020 का मामला
बीते वर्ष लॉकडाउन के दौरान कई सेलेब्रिटीज़ सोशल मीडिया पर लाइव सेशन करते थे. उस दौरान युवराज सिंह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर भारतीय टीम के क्रिकेटर रोहित शर्मा के साथ एक लाइव कर रहे थे. तभी उन्होंने युज़वेंद्र चहल को लेकर एक जाति विशेष का नाम लेते हुए अभद्र टिप्पणी की. इस घटना के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर उनका जमकर विरोध हुआ था. ट्विटर पर भी #युवराज_सिंह_माफी_मांगो ट्रेंड करने लगा था.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement





















