The Lallantop

इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के वर्ल्ड कप वाले इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया

World Cup 2023 में भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने कई सारे रिकॉर्ड्स बनाए. अब ऑस्ट्रेलिया का ये रिकॉर्ड भी तोड़ दिया.

Advertisement
post-main-image
ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ का विकेट लेने के बाद बुमराह. (तस्वीर साभार: AP)

World Cup 2023 के फाइनल मैच का मुकाबला रोमांचक मोड़ ले चुका है. टॉस जीत कर ऑस्ट्रेलिया ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया. बल्लेबाजी करते हुए भारत की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 241 रनों का लक्ष्य दिया है. बैटिंग के दौरान सबसे ज्यादा 66 रन केएल राहुल ने बनाए. विराट कोहली ने 54 और रोहित शर्मा ने 47 रन बनाए. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इधर, फाइनल मुकाबले में भारत के नाम एक और रिकॉर्ड आया. रिकॉर्ड है, एक वर्ल्ड कप में किसी एक टीम की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने का. खबर लिखे जाने तक वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम ने 98 विकेट्स लिए हैं. 19 नवंबर के इस मैच में अभी तक जसप्रीत बुमराह ने 2 और मोहम्मद शमी ने 1 विकेट लिया है. इसी के साथ भारत ने ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. 

इसके पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की टीम के नाम था. 2007 के वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया ने पूरे 97 विकेट लिए थे. इस कड़ी में तीसरे नंबर पर भी ऑस्ट्रेलिया की टीम ही है. इस टीम ने 2003 में कुल 96 विकेट्स लिए थे. इसके पहले 2003 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने 90 विकेट्स लिए थे. 

Advertisement

ये भी पढ़ें: इन तस्वीरों ने पक्की कर दी ऑस्ट्रेलिया की हार, ऐसी बातें क्यों हो रही हैं?

विकेट्सवर्ल्ड कपटीम
982023भारत
972007ऑस्ट्रेलिया
961996ऑस्ट्रेलिया
902019इंग्लैंड
एक वर्ल्ड कप में किसी एक टीम द्वारा सबसे ज्यादा विकेट का रिकॉर्ड

अगर वर्ल्ड कप 2023 की बात करें तो साउथ अफ्रीका के गेंदबाजो ने 88 विकेट्स अपने नाम किए.

शमी ने बनाया रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर का विकेट लेने के बाद शमी. (तस्वीर साभार: AP)

किसी खिलाड़ी द्वारा वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड मोहम्मद शमी के नाम है. भारत बनाम न्यूजीलैंड सेमीफाइनल मैच में शमी ने 7 विकेट लिए थे. उनके शानदार खेल के लिए उन्हें प्लयेर ऑफ द मैच तो मिला ही, इसके अलावा  विश्वकप 2023 में 23 विकेट लेकर शमी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए. 

Advertisement

 खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 109 रन बना लिए हैं.

ये भी पढ़ें: पैट कमिंस ने एक दिन पहले जो कहा था वो कर दिखाया

Advertisement