The Lallantop

रोहित शर्मा भी सोच में पड़ जाएंगे, वसीम अकरम ने पाकिस्तानी एक्सपर्ट को इतना दूर 'उछाला' है

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर सिकंदर बख्त ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के टॉस करने के तरीके पर सवाल उठाया था. जिसके बाद वसीम अकरम ने उनकी क्लास लगा दी.

Advertisement
post-main-image
वसीम अकरम हुए नाराज. (Twitter)

पाकिस्तान के महान गेंदबाज वसीम अकरम ने टीम इंडिया पर अनाप-शनाप आरोप लगाने वाले कथित क्रिकेट एक्सपर्ट को झाड़ लगाई है. उन्होंने कहा कि इस तरह की बातें सुनकर उन्हें शर्मिंदगी महसूस होती है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
सिकंदर बख्त का अजीब बयान

सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार जीत के साथ इंडियन टीम वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच चुकी है (Team India World Cup 2023 Final). देश-दुनिया में टीम इंडिया के फैन इस जीत की खुशी सोशल मीडिया पर जाहिर कर रहे हैं. लेकिन कुछ लोगों को इस वर्ल्ड कप में भारत का बेहतरीन प्रदर्शन बहुत अखर रहा है. कभी ये टीम इंडिया के फेवर में आए DRS फैसले पर सवाल उठाते हैं, तो कभी ऐन वक्त पर पिच बदले जाने का दावा करते हैं.

लेकिन पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर और एक्सपर्ट सिकंदर बख्त ने तो हद पाद कर दी. उन्हें भारत का सेमीफाइनल जीतना इतना नागवार गुजरा कि रोहित शर्मा पर टॉस में खेल करने का आरोप लगा दिया. बोले कि रोहित काफी दूर सिक्का उछालते हैं और दूसरी टीम का कप्तान उसे देखने नहीं जाता.

Advertisement

एक पाकिस्तानी क्रिकेट शो में सिकंदर बख्त ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के टॉस करने के तरीके पर सवाल उठाया,

''रोहित शर्मा टॉस के दौरान सिक्के को दूसरे कप्तानों की तुलना में काफी दूर फेंकते हैं और दूसरे टीम के कप्तान को सिक्का नहीं देखने दिया जाता. ऐसा करने का कोई खास कारण है क्या?''

ये बेतुकी बात दिग्गज पाकिस्तानी क्रिकेटर्स को पसंद नहीं आई और उन्होंने सिकंदर बख्त की क्लास लगा दी.

Advertisement

ये भी पढ़ें: अनुष्का ने विराट के लिए जो लिखा है, बिना पढ़े रह नहीं पाएंगे आप!

एक टीवी शो के दौरान वसीम अकरम ने कहा,

‘’ये बात कौन बता सकता है कि सिक्का कहां गिरना है. ये किसने कहा कि किसी कप्तान को सिक्का कहां फेंकना है. ये तो केवल स्पॉन्सरशिप के लिए होता है, दिखाने के लिए. इस तरह की बातें सुनकर मुझे काफी शर्मिंदगी होती है.‘’

वहीं पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर मोइन खान ने सिकंदर बख्त के बयान को लेकर कहा,

‘’वह सिर्फ बात का बतंगड़ बना रहे हैं. सभी कप्तान का टॉस करने का तरीका काफी अलग-अलग होता है.''

एक और पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने बख्त के बयान को लेकर कहा कि इसको लेकर हमें कोई चर्चा भी नहीं करनी चाहिए.

हसन रजा भी दे चुके बेतुका बयान

इससे पहले, पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन रजा ने ऐसा ही एक बेतुका बयान दिया था. रजा ने भारत की साउथ अफ्रीका पर जीत के बाद DRS को लेकर सवाल उठाए थे. साथ ही उन्होंने गेंद बदलने की भी बात कही थी. रजा ने कहा था कि भारतीय बॉलर्स को दूसरी गेंद दी जा रही है. इस पर पाकिस्तान के दिग्गज बॉलर वसीम अकरम ने रजा की क्लास लगाई थी. भारतीय टीम के लगातार शानदार प्रदर्शन की वसीम और शोएब अख्तर जैसे पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने जमकर तारीफ भी की है.

वीडियो: रोहित शर्मा की तारीफ में इंग्लैंड के दिग्गज ने जो कहा, लोग कहेंगे- ऐसा कप्तान पहले नहीं देखा!

Advertisement