The Lallantop

रिजवान के सामने 'जय श्री राम', पाकिस्तान की शिकायत पर ICC क्या एक्शन ले सकता है?

PCB ने ICC को शिकायत में कहा कि IND vs PAK मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों से दर्शकों ने गलत व्यवहार किया. PCB की इस कंप्लेंट को लेकर ICC क्या कर सकती है, पता चल गया.

Advertisement
post-main-image
PCB ने ICC से की थी शिकायत (PTI)

भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच वर्ल्ड कप 2023 (World cup) का मैच 14 अक्टूबर को खेला जा चुका है. लेकिन अभी भी किसी ना किसी वजह से इस मैच की चर्चा होती ही रहती है. ताजा मामला पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की तरफ से ICC को की गई शिकायत से जुड़ा हुआ है. शिकायत में कहा गया कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों से दर्शकों ने गलत व्यवहार किया. हालांकि PCB की इस कंप्लेंट को लेकर ICC कोई एक्शन लेने के मूड में नहीं है. न्यूज एजेंसी PTI के हवाले से ये जानकारी दी गई है.

पहले शिकायत किस बात को लेकर हुई, वो जान लीजिए. IND vs PAK मैच के तीन दिन बाद PCB की तरफ से X पर एक पोस्ट किया गया. इस पोस्ट में ICC वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान के पत्रकारों और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के फैंस के लिए वीजा की पॉलिसी को लेकर ICC के सामने विरोध दर्ज कराया गया. साथ ही इस पोस्ट में बताया गया कि बोर्ड ने ICC से एक शिकायत भी दर्ज कराई है. PCB के मुताबिक 14 अक्टूबर को खेले गए INDvsPAK मुकाबले में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों से गलत व्यवहार किया गया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ये भी पढ़ें: अफ़ग़ानों ने बीच मैदान की इतनी ग़लतियां, गुस्से से लाल हो गए राशिद खान!

अब जो रिपोर्ट सामने आ रही है उसके मुताबिक पाकिस्तान की शिकायत को लेकर ICC किसी भी तरह का एक्शन लेने के मूड में नहीं दिख रहा है. क्योंकि भेदभाव विरोधी संहिता (anti-discrimination code) सिर्फ एक व्यक्ति के लिए होती है, ना कि भीड़ के लिए. BCCI और ICC के साथ काम कर चुके एक अनुभवी अधिकारी ने नाम ना बताने की शर्त पर न्यूज़ एजेंसी ‘PTI’ से कहा,

''ICC सभी शिकायतों को गंभीरता से लेती है. लेकिन एंटी डिस्क्रिमिनेशन कोड सिर्फ एक व्यक्ति के बारे में होता है. मुझे नहीं पता कि PCB को वाकई में क्या दिख रहा है, लेकिन ICC की तरफ से कोई पुख्ता एक्शन लेना मुश्किल है.''

Advertisement

अधिकारी ने आगे कहा,

“अगर नस्लवाद से जुड़े आरोप हैं तो ICC किसी एक व्यक्ति की पहचान कर सकता है. लेकिन अगर हज़ारों लोग नारे लगा रहे हों, तो आप क्या ही कर सकते हो? स्टैंड से फेंकी गई 'मिसाइल' से कोई खिलाड़ी घायल थोड़े ही ना हुआ है.”

उन्होंने मिसाइल वाली बात सिर्फ एक रेफरेंस के लिए कही. दरअसल, 14 अक्टूबर को हुए भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान पाकिस्तानी बैटर मोहम्मद रिजवान का विकेट गिरने के बाद कथित तौर पर फैन्स ने धार्मिक नारे लगाए थे. आरोप है कि जब रिजवान पवेलियन वापस लौट रहे थे तो कुछ फैन्स को कथित तौर पर ‘जय श्री राम’ के नारे लगाते सुना गया. इस वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से इसको लेकर शिकायत की गई.

Advertisement

वीडियो: रोहित शर्मा, विराट कोहली में क्या फर्क बता रिकी पॉन्टिंग ने फ़ैन्स में झगड़ा लगाया

Advertisement