The Lallantop

Glenn Maxwell के काम आया गोल्फ खेलना, इस टेक्नीक से खड़े-खड़े मारे छक्के

अफगानिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की जीत का क्रेडिट गया ग्लेन मैक्सवेल को. उनकी खूब वाहवाही हो रही है. हो भी क्यों न, उन्होंने 128 गेंदों में 201 रन की पारी खेली, जिसमें 21 चौके और 10 छक्के शामिल थे.

Advertisement
post-main-image
मैक्सवेल ने अफगानिस्तान के खिलाफ 128 गेंदों में 201 रन की पारी खेली. (तस्वीर साभार: AP)

वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) में ऑस्ट्रेलिया को अफगानिस्तान के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में जीत मिली. जीत का क्रेडिट गया ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) को. मैक्सवेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अकेले ही मैच जितवा दिया. उन्होंने जिस तरह खड़े-खड़े सिर्फ बाजुओं का इस्तेमाल कर के छक्के मारे, उसकी खूब चर्चा है रही है. चर्चा इस बात की भी हो रही है कि इस तरह के शॉट्स आखिर मैक्सवेल ने मारे कैसे?

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

पाकिस्तानी क्रिकेट शो द पविलियन में इस पर विस्तार से चर्चा हुई है. वसीम अकरम, मिस्बाह-उल-हक, मोइन खान और शोएब मलिक जैसे खिलाड़ियों ने इस पर बात की है. पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम ने कहा कि मैक्सवेल सिर्फ एक गेम नहीं खेलते. वो टेनिस और गोल्फ भी खेलते हैं. उन्होंने कहा कि मैक्सवेल ने जिस तरह का हैंड-आई कोऑर्डिनेशन दिखाया, वह गोल्फ खेलने से आया है.

Advertisement

वसीम ने कहा कि कुछ शॉट्स में मैक्सवेल ने जब सिर्फ हाथों का इस्तेमाल किया तो ऐसा लगा जैसे वो गोल्फ खेल रहे हैं. गोल्फ में सिर्फ हिप रोटेट होता है, हल्का सा. उसके बाद वेट शिफ्ट होता है. वहां सिर्फ बाजू यूज होता है. मैक्सवेल ने भी ऐसा ही किया.

ये भी पढ़ें: वानखेड़े में मैक्सवेल के 'तांडव' से हिला क्रिकेट जगत, सचिन भी बोले- ऐसी बैटिंग नहीं देखी

शो में शोएब मलिक ने मैक्सवेल के शॉट्स की टेक्नीक दिखाई. उन्होंने कहा कि मैक्सवेल को इंजरी थी और पैर में क्रैंप्स आ रहे थे. इसलिए उन्होंने अपने पांव नहीं हिलाए और शरीर का सारा वजन दोनों पैरों पर डिस्ट्रीब्यूट कर रखा था. फिर खड़े-खड़े कई हिट्स खेले.

Advertisement

उन्होंने आगे कहा कि पावर हिटिंग में फुट मूवमेंट की जरूरत नहीं होती. शोएब के अनुसार, पावर हिटिंग में सारा खेल हैंड मूवमेंट का ही होता है.

इन दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ियों की बातचीत का कुल मतलब यही है कि गोल्फ खेलने से मैक्सवेल को मदद मिली है. मैक्सवेल ने बिल्कुल गोल्फ स्टाईल में शॉट्स खेले. ऐसा खेला कि सभी वाहवाही कर रहे हैं. मैक्सवेल ने 128 गेंदों में 201 रन की पारी खेली, जिसमें 21 चौके और 10 छक्के शामिल थे.

7 अक्टूबर को मुबंई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को तीन विकेट से जीत मिली.

ये भी पढ़ें: IND-PAK सेमीफाइनल का सपना देखने वालो, जल्दी से मैक्सवेल को थैंक्यू बोलो!

वीडियो: ग्लेन मैक्सवेल 200 ने बिगाड़ा सचिन तेंदुलकर की टिप्स से बनी सेंचुरी का काम

Advertisement