The Lallantop

द्रविड़ ने बताया, होटल रुम के वायरल वीडियो से कैसे निपटे विराट कोहली!

विराट ने की थी इंस्टाग्राम पोस्ट.

Advertisement
post-main-image
विराट कोहली (फोटो - AP)

T20 World Cup 2022 के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंची टीम इंडिया को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इन्हीं में से एक समस्या 31 अक्टूबर को विराट कोहली ने शेयर की थी. विराट कोहली ने अपने रूम का एक वीडियो शेयर करते हुए लंबा सा कैप्शन लिखा था. बेसिकली वह पूरी विनम्रता से फ़ैन्स से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील कर रहे थे. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

और अब इस विवाद के बाद कोहली का मूड कैसा है, इसकी जानकारी टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने दी है. बांग्लादेश के खिलाफ़ होने वाले मैच से पहले हुई प्रेस कॉफ्रेंस में द्रविड़ ने इस मुद्दे पर बात की. उन्होंने कहा,

‘ये बहुत खराब था. ये किसी के लिए भी सही नहीं है, सिर्फ विराट को छोड़िए. हमने इस पर संबंधित अधिकारियों से बात की है और उन्होंने कार्रवाई की है. उम्मीद है कि भविष्य में इस तरह की घटनाएं नहीं होंगी और उम्मीद है कि लोग अधिक सावधान रहेंगे. वह (होटल का कमरा) एक ऐसी जगह है जहां आपको लगता है कि आप चुभती निगाहों से दूर हैं.

और मीडिया की चकाचौंध के बिना, फोटोग्राफर्स के बिना. और वो सब जिससे खिलाड़ियों को गुजरना पड़ता है. जब आपसे यही सब ले लिया जाता है, तो ये अच्छी फीलिंग नहीं होती.’ 

Advertisement

इसके साथ विराट के मूड के बारे में बात करते हुए द्रविड़ बोले, 

‘वो(विराट) इससे बहुत अच्छे से निपटे है. वो यहां ट्रेन करने के लिए हैं. वो एकदम ठीक हैं.’

# विराट ने क्या पोस्ट किया?

अब आपको थोड़ा सा रीकैप दे देते है. बीते दिन विराट ने एक वीडियो शेयर की थी. वो पर्थ में जिस होटल में रुके थे, वहां पर किसी फ़ैन ने उनके रूम के अंदर जाकर वीडियो बना लिया था. ये जानकारी खुद विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर की. साथ में, इस वीडियो क्लिप को शेयर करते हुए पोस्ट किया,

Advertisement

‘मैं समझता हूं कि प्रशंसक अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को देखकर बहुत खुश और उत्साहित होते हैं. और वो उनसे मिलने के लिए भी उत्साहित होते हैं. और मैंने हमेशा इसकी सराहना की है. लेकिन यहां यह वीडियो भयावह है. और इसने मुझे मेरी प्राइवेसी को लेकर बहुत चिंतित महसूस करवाया है.

अगर मुझे अपने होटल के कमरे में प्राइवेसी नहीं मिल सकती, तो मैं वास्तव में और कहां पर्सनल स्पेस की उम्मीद कर सकता हूं? मैं इस तरह की कट्टरता और प्राइवेसी में दखल से सहमत नहीं हूं. कृपया लोगों की निजता का सम्मान करें और उन्हें मनोरंजन की वस्तु न समझें.’

विराट की इस पोस्ट के बाद होटल क्राउन पर्थ ने भी इस मसले पर माफी मांग ली है. और अब टीम इंडिया का अगला फोकस बांग्लांदेश को हराकर दो पॉइंट्स हासिल करना है. ये मैच 2 नवंबर, बुधवार को होगा.

T20 वर्ल्ड कप: मैच में जीत का जश्न मनाती बांग्लादेशी टीम को अंपायर ने वापस बुलाकर मैच खत्म करवाया

Advertisement