ICC T20 वर्ल्ड कप में बुधवार, 9 नवंबर को पहला सेमीफाइनल मुकाबला पाकिस्तान और न्यूज़ीलैंड के बीच खेला गया. पाकिस्तान ने जीत लिया, वो भी एकतरफा तरीके से. अब गुरूवार, 10 नवंबर को एडिलेड के मैदान पर दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच होगा. लेकिन, इस मैच से एक दिन पहले यानी बुधवार को ख़बर आई कि विराट कोहली को प्रैक्टिस के दौरान चोट लग गई है. इस घटना से जुड़ा वीडियो वायरल हुआ, लेकिन इसमें पूरा सच नहीं दिखाया गया.
विराट की चोट की फोटो के पीछे का पूरा सच छिपाया जा रहा है?
विराट कोहली सेमीफाइनल खेलेंगे न?


वीडियो में नेट प्रैक्टिस चल रही है. हर्षल पटेल, विराट कोहली को बॉल डाल रहे हैं. इसी दौरान एक गेंद लगी कोहली की छाती पर. गेंद लगते ही कोहली पिच पर बैठ गए. हर्षल दौड़ कर कोहली के पास आए. बस वीडियो का इतना हिस्सा वायरल हो गया. हल्ला मच गया कि इतने अहम मैच से पहले कोहली चोटिल हो गए. खेल पाएंगे कि नहीं, बात इस पर बन आई.
लेकिन, जो हिस्सा छिप गया, और वीडियो में नहीं दिखाया गया वो ये कि उसी वीडियो में थोड़ा रेस्ट लेने के बाद कोहली वापस उठे. और फिर प्रैक्टिस शुरू कर दी.

पूर्व कप्तान विराट कोहली इस समय इंडियन टीम की नींव बने हुए हैं. वर्ल्ड कप में अब तक उनका प्रदर्शन बेजोड़ रहा है. पांच पारियों में 246 रन के साथ सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. बैटिंग ऐवरेज भी बेस्ट है - 123 का, तीन अर्धशतकों के साथ स्ट्राइक रेट है 139 का. कोहली को उनके हालिया प्रदर्शन के लिए अक्टूबर 2022 का 'ICC मेन्स प्लेयर ऑफ़ द मंथ' नामित किया गया है. कोहली ने केवल अक्टूबर महीने में 205 रन बनाए हैं.
इससे पहले मंगलवार, 8 नवंबर को ख़बर आई थी कि रोहित शर्मा को नेट्स में प्रैक्टिस के दौरान चोट लग गई. इससे इंडियन टीम और उसके फ़ैन्स की चिंता बढ़ गई. हाथ में लगी चोट की वजह से रोहित कुछ देर आइस पैक लगाकर बैठे हुए भी नज़र आए थे. हालांकि, थोड़ी ही देर बाहर रहने के बाद फिर से नेट्स में प्रैक्टिस करते दिखे, लेकिन फिर भी फैन्स चिंतित थे कि कहीं ये चोट ज़्यादा सीरियस ना हो. हालांकि, कुछ घंटे बाद रोहित शर्मा ने ख़ुद साफ़ किया कि वो इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में खेलते नजर आएंगे.
रोहित शर्मा की चोट भारत को वर्ल्ड कप जीतने से रोक देगी?











.webp?width=275)
.webp?width=275)



.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



