The Lallantop

विराट कोहली का एक और शतक, बन गए कई वर्ल्ड रिकॉर्ड!

किंग कोहली लौट आए हैं.

Advertisement
post-main-image
विराट कोहली (फाइल फोटो)

इंडिया और श्रीलंका के बीच पहला वनडे गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में विराट कोहली ने दो शानदार रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए. एक पर्सनल, एक ग्लोबल. इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीता और इंडिया को बैटिंग करने को कहा. कैप्टन रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने टीम को अच्छी शुरुआत भी दिलाई. लेकिन इस मैच में मौज तो विराट कोहली ने ही कराई.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# Virat ODI runs vs Sri Lanka

भारतीय पारी का 34वां ओवर दुनित वेलालगे डाल रहे थे. इसी ओवर में एक सिंगल के साथ विराट ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे क्रिकेट में 2264 रन पूरे किए. श्रीलंका के खिलाफ विराट का औसत 61 के ज्यादा का है. ये किसी भी एक टीम के खिलाफ़ सबसे ज्यादा रन हैं. विराट ने इससे पहले वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ 66.5 की औसत से 2261 रन बनाए थे.

इस लिस्ट पर तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया है. विराट ने कंगारुओं के खिलाफ 54.81 की औसत से 2083 रन बनाए हैं. चौथे नंबर पर साउथ अफ्रीका है. उनके खिलाफ विराट ने 1403 रन बनाए हैं. औसत 61 का रहा है.

Advertisement

# Virat world record

विराट ने इस पारी में जैसे ही 41 रन बनाए, उन्होंने अपने 12,500 वनडे रन पूरे कर लिए. वर्ल्ड क्रिकेट में विराट से जल्दी किसी ने भी इस आंकड़े को नहीं छुआ है. विराट ने ये कारनामा 266 मैच की 257 पारियों में कर दिखाया है. इस दौरान उनका औसत 57.75 का रहा. इस वनडे से पहले विराट के नाम 44 सेंचुरी और 64 पचासे थे. यानी 257 पारियों में 109 शतक या अर्ध-शतक. ये अविश्वसनीय कंसिस्टेंसी है. इससे पहले ये रिकॉर्ड सचिन के नाम था, जिन्होंने 310 पारियों में ये किया था.

# Virat-Sachin joint record

इस पारी में शतक बनाते ही विराट ने गॉड ऑफ क्रिकेट सचिन तेंडुलकर की बराबरी कर ली है. विराट के नाम अब भारत में 20 वनडे शतक हो गए हैं, जो सचिन के बराबर है. वनडे क्रिकेट में और किसी भी बल्लेबाज़ ने अपने घर में 20 शतक नहीं लगाए हैं. अब ऐसे में ये तो कह सकते हैं कि आगे चलकर विराट इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लेंगे. विराट को 20 सेंचुरी जड़ने में सिर्फ 99 पारियों की जरूरत पड़ी है, जो वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे तेज़ है.

इस पारी के बाद विराट ने श्रीलंका के खिलाफ 2333 रन्स पूरे कर लिए हैं. टीम इंडिया को रोहित और गिल ने अच्छी शुरुआत दिलाई थी. दोनों ने मिलकर 143 रन की साझेदारी बनाई. रोहित ने 67 बॉल में 83 और गिल ने 60 बॉल में 70 रन की पारी खेली. विराट 87 बॉल पर 113 रन बनाकर आउट हुए. भारत ने श्रीलंका के सामने 373 का टार्गेट रखा है.

Advertisement

वीडियो: Ind vs SL 1st ODI में ये शानदार रिकॉर्ड बना सकते हैं विराट कोहली

Advertisement